हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कोरोना में बिक गया था इस 'होनहार' का घर, अब कहलाएगी 'जज'

विज्ञापन
Aditi Garg PCS-J Topper

Aditi Garg PCS-J Topper: कहते हैं कितनी भी कठिनाइयां हों, अगर हमारा लक्ष्य एकदम तय हो, तो कोई भी ताकत आपको हरा नहीं सकती। इस बात को मेरठ के देवलोक निवासी अदिति गर्ग ने सबके सामने साबित कर दिखाया है। इन्होंने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन (PCS-J) एग्जाम में 170 रैंक हासिल कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता बहुत खास है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत इतनी कठिनाइयों का सामना किया है। इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी कोशिशों में कभी कोई कमी नहीं रखी।

कोरोना में बिका घर

PCS-J एग्जाम में पास करने के बाद अदिति गर्ग ने बताया कि कोरोना काल के समय आर्थिक तंगी की वजह से उनका मकान बिक गया था। इसकी वजह से जहां उनकी मां काफी बीमार रहने लगीं। वहीं, पिता को भी दो बार हार्ट अटैक आया। इतनी मुसीबतों के बाद परिवार को उभरने में काफी समय लगा।

परिवार में पहली बार कोई बना जज

अदिति के पिता शिव प्रकाश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी उनके लिए अनमोल रत्न है। उनकी चार बेटियां और एक बेटा हैं। जिनमें तीन बेटियों की शादी हो गई है और अदिति चौथे नंबर की है। उनके खानदान में कोई इतने बड़े पद तक नहीं पहुंचा, जहां उनकी बेटी पहुंच गई।

विज्ञापन

सरकारी स्कूल की थी पढ़ाई

अगर अदिति गर्ग की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने राजकीय एडिट कॉलेज शांता स्मारक से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने पश्चिम यूपी के प्रसिद्ध मेरठ कॉलेज में LLB में एडमिशन लिया। इसके बाद उन्होंने मेरठ कॉलेज से ही LLM की भी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद PCS-J की तैयारी में लग गई।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परिणाम हाल ही जारी हुआ हैं। परीक्षा में दिव्या गुप्ता ने टॉप करते हुए 73वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह प्रियंका चौधरी ने 112वीं, अदिति गर्ग 170वीं, प्रिंस तोमर ने 166वीं, सिद्धार्थ कुमार ने 140वीं, हिमांशु नौटियाल ने 124वीं, प्रिंस ने 210वीं, आंचल मलिक ने 159वीं एवं अखिल चौधरी ने 217वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola