हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NEET-PG के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक; जानें किस कैटेगरी की कितनी गई पर्सेंटाइल?

देश के 2.65 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया. मेडिकल बोर्ड ने नीट PG का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसकी मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड हो गई है. एग्जाम गत 30 अगस्त को हुआ था और जयपुर के सेंटरों पर 5 सितंबर को दोबारा एग्जाम कराया गया था.

विज्ञापन
देशभर के ढाई लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. (Credit- ANI/AI)

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जारी किया गया है, जिसमें स्टूडेंट्स के द्वारा प्राप्त रॉ स्कोर और उनकी रैंक देखी जा सकती है. मेडिकल बोर्ड ने NEET PG 2026 की मेरिट लिस्ट भी अपलोड कर दी है. बता दें कि गत 30 अगस्त को 2.65 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. जयपुर कें सेंटरों पर टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण 5 सितंबर को दोबारा एग्जाम कराया गया था, जिसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है.

एग्जाम क्लीयर करके इन कोर्स में एडमिशन मिलेगा

बता दें कि NEET PG क्लीयर करके स्टूडेंट्स MD, MS, DNB, डॉ. NB (6 वर्षीय डायरेक्ट कोर्स) और PG मेडिकल डिप्लोमा एडमिशन ले सकते हैं. रिजल्ट के तहत रैंक के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. अलग-अलग कैटेगरी जैसे जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी के स्टूडेंट्स की क्वॉलिफाइंग पर्सेंटाइल और कटऑफ मार्क्स जारी होंगे. देशभर में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नाम और उनके स्कोर शेयर जारी होंगे. कुछ दिन बाद एग्जाम क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स अपना पर्सनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और सभी की PDF फाइल होगी.

NEET PG रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

NEET PG रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी एग्जाम क्लीयर करने वालों की काउंसलिंग करेगी. मेरिट लिस्ट में जिन-जिन का नाम होगा, उन्हें देशभर के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा. इसके लिए 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सीटों और स्टेट कोटा के तहत सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. एग्जाम क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स अब MBBS की डिग्री, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और कास्ट सर्टिफिकेट आदि जुटा लें, क्योंकि काउंसिलिंग में उनकी काफी जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

आंसर-की कब डाउनलोड कर सकेंगे स्टूडेंट्स?

NEET PG क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स 1 अक्टूबर 2026 से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. स्कोरकार्ड को अगले 6 महीने तक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. ईमेल या पोस्ट के जरिए स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola