हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 साल बाद पैदा हुए थे बच्चे, 4 महीने में ही जुड़वा बेटियों को मार डाला; फिर खुद को लगाने चली थी फांसी

पति रामलिंगप्पा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. रामलिंगप्पा ने बताया कि उनकी शादी करीब 24 साल पहले साल 2002 में हुई और उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छे से चल रही थी.

विज्ञापन
पुलिस ने अब महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. (Image - AI)

बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी चार महीने की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी. 40 साल की महिला ने बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी करने की भी कोशिश की. पुलिस ने अब महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस बताया कि महिला ने मंगलवार को वजारहल्ली स्थित अपने घर पर इस घटना को अंजाम दिया. उमा देवी नाम की महिला अपने पति रामलिंगप्पा, जुड़वां बेटियों और सास के साथ रहती थीं. महिला का पति रियल एस्टेट का काम करते थे.

24 साल बाद हुए थे बच्चे

पति रामलिंगप्पा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. रामलिंगप्पा ने बताया कि उनकी शादी करीब 24 साल पहले साल 2002 में हुई और उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छे से चल रही थी. शादी के इतने साल बाद भी बच्चे नहीं होने पर उन्होंने IVF ट्रीटमेंट करवाया था. इस ट्रिटमेंट के बाद उनकी पत्नी उमा प्रेग्नेंट हो गईं और 5 मई 2026 को उन्होंने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया.

यह भी पढ़ें : मां…मां… पुकारता रह गया 3 साल का बच्चा, मां-पिता ने लगा दी उफनती नदी में छलांग; कर्ज से थे परेशान

विज्ञापन

बच्चे होने के बाद बदल गया था स्वभाव

पति ने साथ ही शिकायत में बताया कि बच्चे पैदा होने के कुछ समय बाद देवी को बच्चों से लगाव खत्म हो गया. वह बार-बार बच्चों के लिए पति से कहने लगीं कि इन्हें किसी आश्रम में छोड़ आइए. इसके अलावा उसका व्यवहार भी असामान्य हो गया था. महिला का राघवेंद्र अस्पताल और NIMHANS में मनोरोग का इलाज करवाया गया था. इसके बाद डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उनका व्यवहार बच्चे के जन्म के बाद होने वाले पोस्टपार्टम डिप्रेशन और हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से ऐसा हुआ है.

घर पर नहीं था पति, तभी दिया वारदात को अंजाम

1 सितंबर को जब घटना हुई, तब रामलिंगप्पा घर पर नहीं थे. जब वह दोपहर में घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि देवी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है. जब जबरदस्ती उसके कमरे के गेट खुलवाए गए तो देखा कि उनकी पत्नी दुपट्टे से फंदा बनाकर सुसाइड करने की कोशिश कर रही है. इसके बाद उसी रूम में जुड़वां बेटियों के शव मिले.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बहू से खौफनाक बदला! कामवाली को 3 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर, बाथरूम में गिरने की बनाई झूठी कहानी

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने बच्चियों के शव हिरासत में लेकर अस्पताल में जांच करवाई. शुरुआती जांच के मुताबिक, आशंका जताई कि बच्चियों की मौत डूबने से हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola