मां…मां… पुकारता रह गया 3 साल का बच्चा, मां-पिता ने लगा दी उफनती नदी में छलांग; कर्ज से थे परेशान

शुरुआती जांच से पता चला है कि पिता ड्राइवर का काम करता था और आंध्र प्रदेश लौटने से पहले खाड़ी देशों में भी रह चुका था. पुलिस का कहना है कि माना जा रहा है कि वह बढ़ते कर्ज से जूझ रहा था.

Godavari River, couple suicide, Andhra Pradesh news, Andhra Pradesh news latest, Andhra Pradesh news update

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नि रात करीब 10 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ स्कूटर से नदी के पुल पर पहुंचे थे.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां तीन साल के बच्चे को पुल पर छोड़कर उसके माता-पिता ने गुरुवार देर रात उफनती गोदावरी नदी में छलांग लगा दी. इनका नाम वेलपुरु गांव के रहने वाले 29 साल के डोड्डा साई और उनकी 28 साल की पत्नी शिरीषा बताया जा रहा है.

अंधेरे में अकेला रो रहा था बच्चा

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नि रात करीब 10 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ स्कूटर से नदी के पुल पर पहुंचे थे. उफान पर बह रही गोदावरी नदी में कूदने से पहले उन्होंने बच्चे को स्कूटर पर ही छोड़ दिया. माता-पिता के कूदने के बाद तीन साल का बच्चा अंधेरे में अकेले खड़ा था. वहां से गुजरने वाले लोगों ने बच्चे को रोते हुए देखा. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बच्चा मां-पापा पुकारते हुए रो रहा था. जिसके बाद वहां के लोगों ने बच्चे के माता-पिता को ढूंढ़ना शुरू किया. लेकिन जब काफी ढूंढ़ने के बाद भी वे नहीं मिले तो पता चला कि वे बच्चे को अकेला छोड़कर नदी में कूद गए.

विज्ञापन

ढूंढ़ने में लगी पुलिस

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही उन्होंने बच्चा अपनी हिरासत में ले लिया और फिर उसके परिवार को सौंप दिया. स्कूटर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने उस जोड़े का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस ने स्थानीय बचाव कर्मियों, तैराकों और नाव वाली टीमों के साथ मिलकर नदी में तलाशी अभियान चलाया.

कर्ज से थे परेशान

शुरुआती जांच से पता चला है कि पिता ड्राइवर का काम करता था और आंध्र प्रदेश लौटने से पहले खाड़ी देशों में भी रह चुका था. पुलिस का कहना है कि माना जा रहा है कि वह बढ़ते कर्ज से जूझ रहा था. इस जोड़े ने हाल ही अपना घर बेच दिया था. इसके पीछे भी आर्थिक तंगी को ही एक वजह माना जा रहा है.

विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस घटना की एकमात्र वजह आर्थिक तंगी को नहीं माना है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ