हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लखनऊ में पति को फंसाने के लिए पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर गाड़ी में दो बार रखवाया गोमांस

UP News: लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को कानूनी केस में फंसाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर दो बार गोमांस रखवाया. पुलिस जांच में साजिश का खुलासा हुआ, प्रेमी गिरफ्तार और पत्नी फरार है.

विज्ञापन
Credit: AI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को कानूनी मामले में फंसाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने दो बार गोमांस रखवाकर अपने पति को दोषी साबित करने की कोशिश की. इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है.

ये भी पढ़ें: छोटे भाई-बहन को पीटा था… गुस्साई मां ने अपनी बेटी को पत्थर से कुचलकर मार डाला

क्या है पूरा मामला?

ये मामला लखनऊ के काकोरी इलाके का है. 14 जनवरी को पुलिस ने एक ऑनलाइन डिलीवरी वाहन से करीब 12 किलो गोमांस बरामद किया. ये पार्सल वसीम नामक एक शख्स के नाम पर बुक किया गया था. जब पुलिस ने वसीम से पूछताछ की तो उसने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जांच आगे बढ़ी तो सच्चाई सामने आई. पुलिस को पता चला कि वसीम की पत्नी अमीना ने अपने प्रेमी अमान के साथ मिलकर ये पूरा प्लान बनाया था. दोनों का मकसद वसीम को गोहत्या जैसे गंभीर मामले में फंसाना था, ताकि उस पर दबाव बने और वो तलाक के लिए मजबूर हो जाए.

विज्ञापन

पहले भी कार में रखा था गोमांस

पुलिस ने ये भी बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था. इससे पहले सितंबर 2025 में भी वसीम की कार से गोमांस मिला था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में सबूतों की कमी की वजह से उसे छोड़ दिया गया था. अब जांच में साफ हो गया है कि वो मामला भी इसी साजिश का हिस्सा था. पुलिस जांच में सामने आया कि अमीना और अमान ने नकली पहचान, अलग मोबाइल नंबर और ऑनलाइन डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल किया. डिलीवरी के समय OTP वसीम के मोबाइल पर आया, लेकिन उस वक्त वो बाथरूम में था. CCTV फुटेज से ये भी साबित हुआ कि वसीम की इसमें कोई भूमिका नहीं थी. पुलिस ने इस मामले में अमान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अमीना फरार है और उसकी तलाश जारी है. दोनों के खिलाफ साजिश रचने, झूठे केस में फंसाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: बक्से से आ रही थी ‘खट-खट’ की आवाज, बेटी नहीं दे रही थी खोलने, पुलिस ने आकर खुलवाया तो निकला बॉयफ्रेंड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola