छोटे भाई-बहन को पीटा था… गुस्साई मां ने अपनी बेटी को पत्थर से कुचलकर मार डाला

आरोपी मां के पांच बच्चे थे. जिस लड़की ही हत्या की गई, वह अपने चार भाई-बहनों को पीटती थी. घटना वाले दिन, उसने अपने भाई और बहन को पीटा था.

IMAGE.jpg_afe2a1

इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां कुमकुम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई के नालासोपारा ईस्ट के संतोष भुवन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. एक 15 साल की लड़की को उसकी मां ने ही पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मार डाला. लड़की का गुनाह इतना था कि उसने अपने छोटे-भाई को पीटा था. गुस्साई मां ने अपनी बेटी अंबिका प्रजापति से भी पूछा था कि वह अपने छोटे भाई-बहनों को क्यों मारती है? इसके बाद दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लड़की की हत्या कर दी गई. यह घटना शनिवार शाम टांडा पाड़ा के विद्या विकास मंडल चॉल में हुई.

विज्ञापन

आरोपी मां के पांच बच्चे थे. जिस लड़की ही हत्या की गई, वह अपने चार भाई-बहनों को पीटती थी. घटना वाले दिन, उसने अपने भाई और बहन को पीटा था. जिसकी वजह से उसकी मां को गुस्सा आ गया और उसने अपने ही घर में लड़की के सिर पर पत्थर से वार कर दिया. हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां कुमकुम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पंचनामा करने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ