हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अय्याश' बाबा गिरफ्तार, प्राइवेट केबिन में करता था गंदी हरकत, 100 अश्लील वीडियो मिले; मर्डर का भी है आरोप

महिला का आरोप है कि बाबा ने बच्चे की सुरक्षा के नाम पर उसे अपने प्राइवेट केबिन में बुलाया, लाइटें बंद कीं और अनुष्ठान के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में एक स्वयंभू बाबा अशोक कुमार खरात के रूह कंपा देने वाले कारनामे सामने आए हैं. जिसे लोग गुरु मान रहे थे, वह असल में एक शातिर अपराधी निकला. जांच में जो खुलासे हुए हैं, उनमें यौन शोषण, जबरन गर्भपात, काली शक्तियों के नाम पर ठगी और जमीन कब्जाने के लिए हत्या जैसे संगीन आरोप शामिल हैं.

ऐसे हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सात महीने की गर्भवती महिला ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई. महिला का आरोप है कि बाबा ने बच्चे की सुरक्षा के नाम पर उसे अपने प्राइवेट केबिन में बुलाया, लाइटें बंद कीं और अनुष्ठान के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की. जब महिला ने अपने पति को यह बताया, तो पति ने सच्चाई जानने के लिए केबिन में एक हिडन कैमरा लगा दिया.

यह भी पढ़ें : सोलो ट्रिप पर गई थी महिला, रेप से बचने के लिए पूरी रात नैनीताल के जंगल में छिपी रही; सुबह गांववालों ने की मदद

विज्ञापन

खिलाता था नशीला पदार्थ

कैमरे की फुटेज ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. जांच टीम को 100 से अधिक ऐसे वीडियो क्लिप मिले हैं जिनमें बाबा महिलाओं को अकेला बुलाकर, उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ गंदी हरकतें और दुष्कर्म करता दिख रहा है. एक अन्य पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाबा ने 2020 से 2026 के बीच उसका लगातार रेप किया. महिला का दावा है कि वह गर्भवती भी हुई, लेकिन बाबा ने उसे गोलियां खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया.

और भी कई केस थे

बाबा की दरिंदगी सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं थी. नासिक के जाधव परिवार ने आरोप लगाया है कि बाबा ने उनकी जमीन हड़पने के लिए परिवार के सदस्य कैलाश जाधव की हत्या करवाई. जिस जमीन पर कोर्ट का स्टे आने वाला था, उससे ठीक दो दिन पहले कैलाश की एक ‘सड़क हादसे’ में मौत हो गई. परिवार का दावा है कि यह हादसा नहीं, बल्कि बाबा द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात! शादी से इनकार करने पर युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन

नकली सांपों से डराता था

जांच में यह भी पता चला कि अशोक खरात इमली के बीजों को पॉलिश करके उन्हें ‘चमत्कारी रत्न’ बताकर लाखों रुपये में बेचता था. श्रद्धालुओं को डराने के लिए वह नकली सांपों का इस्तेमाल करता था ताकि उनसे मोटी रकम ऐंठी जा सके.

विज्ञापन

फिलहाल, पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है. आशंका है कि आने वाले दिनों में और भी कई पीड़ित महिलाएं सामने आ सकती हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola