Nagendra Reddy Criminal who studied from IIT Madras killed in police encounter: वैसे तो एक से बढ़कर एक अपराधियों के किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन आज एक बहुत अनोखे अपराधी की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। यह एक ऐसा क्रिमिनल है जिसने आईआईटी से पढ़ाई की और इसके बाद आईटी सेक्टर में अच्छी नौकरी हासिल की। इस हत्यारे का नाम था नागेंद्र रेड्डी। साल 2011 में उसे बैंगलुरु में मार गिराया गया था। यह अपराधी दो बार पुलिस से बचकर भाग गया था लेकिन तीसरी बार पुलिस मुठभेड़ में वह नहीं बच सका और मौत के घाट उतार दिया गया। नागेंद्र रेड्डी की कहानी बहुत चौंकाने वाली है।
नागेंद्र रेड्डी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। वह पढ़ने-लिखने में बहुत अच्छा था। यही वजह थी कि उसे आईआईटी जैसे बड़े संस्थान में पढ़ने का मौका मिला। उसने आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद उसे हैदराबाद में नौकरी मिली। इसके बाद बेंगलुरु जाकर उसने एक कंपनी शुरू की और फिर यूके चला गया। इसके बाद के कुछ सालों में ही वह एक वांछित और क्रूर अपराधी बन गया। जब उसकी मौत हुई तब वह 30 साल का था। वह लंदन में कई हत्याओं में शामिल रहा था।
ये भी पढ़ें-दिल्ली की DISCOM और यूपी की NPCL ने मारी बाजी, बिजली वितरण कंपनियों में किसे मिला कौन सा स्थान?
लड़की को प्रभावित करने के लिए हत्या
नागेंद्र रेड्डी के पिता का नाम मदन मोहन रेड्डी था। वह आंध्र प्रदेश के निजामाबाद जिले का रहने वाला था। स्कूल के दिनों में ही वह पढ़ने-लिखने में अच्छा था। साल 2001 में उसने आईआईटी से पढ़ाई पूरी की। 2003 में वह यूके चला गया। उसे यह पसंद नहीं था कि उसकी छोटी बहन किसी से बात करे। इसी वजह से उसने पहली हत्या की थी।
लंदन में यह हत्या उसने अपने दोस्त को प्रभावित करने के लिए की थी। इसके बाद उसने अपनी बहन के लिए एक दोस्त की हत्या कर दी थी। उसपर कुल 13 आरोप थे। इनमें कई बेरहमी से हत्या करने के थे। 2003 में लंदन में एक लड़की को इंप्रेस करने के लिए उसने अपने एक सहकर्मी की हत्या कर दी थी। इस सहकर्मी का नाम राधाकृष्ण चिपुरा था। उसने चिपुरा के शव को जला दिया था। लंदन पुलिस से बचने के लिए वह हैदराबाद भाग आया था।
ये भी पढ़ें-CBSE Board Exam: साल में दो बार होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, कैसे बनेगी मेरिट और क्या होगा नियम?
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
8 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
10 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
11 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines