UP के ड्रग्स तस्कर ने घर में बनवा रखा था 'गुप्त तहखाना', पुलिस दरवाजे पर रह गई और वो हो गया फरार

पुलिस ने छापेमारी एक दिन पहले ही तस्लीम के बेटे शहबाज और उसके सहयोगी सलमान को आधा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था.

basement

बच्चों से ड्रग्स सप्लाई करवाता था तस्लीम. (AI Image)

विज्ञापन

यूपी के मेरठ में ड्रग तस्करी के एक सरगना के घर पुलिस छापेमारी करने गई थी. सरगना ने घर में गुप्त तहखाना बनवा रखा था. जैसे ही उसे पुलिस के छापे का पता चला, वह उसी तहखाने के जरिए भाग गया. सरगना तस्लीम के खिलाफ 70 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उसने ड्रग्स की खेप छिपाने के लिए जमीन से 15 फीट नीचे यह बेसमेंट बनवाया रखा था.

मेरठ पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि तस्लीम ड्रग्स की एक बड़ी खेप भेजने की प्लानिंग बना रहा है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. तस्लीम के बेटे शहबाज और उसके सहयोगी सलमान का पता लगाया और दोनों को दबोच लिया. उनके पास से 500 ग्राम से ज्यादा ‘चरस’ भी बरामद की गई. अगले दिन पुलिस ने तस्लीम के घर पर छापा मारा. जिसमें वह तहखाने के जरिए पुलिस से बच निकला.

विज्ञापन

उस पर आरोप हैं कि वह अपनी ड्रग्स की सप्लाई बच्चों के जरिए करता था. उसे पहले भी कई बार गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह जमानत पर बाहर था. गैंगस्टर एक्ट के तहत उससे जुड़ी कई संपत्तियां भी जब्त की गई थीं.

बता दें, यूपी पुलिस ने ड्रग तस्करों पर एक्शन तेज कर दिया है. इस महीने, मेरठ और दौराला पुलिस ने 72.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया था. गांजे को 12 इन्वर्टर बॉडी के अंदर छिपाया गया था. पुलिस ने चार आरोपी अरविंद उर्फ ​​भूरा, अकदास, मोहर्रम और मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार किया था. अरविंद जयपुर और ओडिशा से गांजा मंगवाता था, दूसरे तीन लोग बस के जरिए ड्रग्स पहुंचाते थे.

इसके अलावा 6 दिसंबर को, मेरठ में ड्रग्स तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से 125 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ