उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आशियाना इलाके में रहने वाले एक पैथोलॉजी लैब मालिक का शव उनके ही घर में रखे नीले ड्रम से बरामद हुआ. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान मानवेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से पैथोलॉजी लैब संचालक थे. बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे. उनके बेटे ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी दौरान घर के अंदर से बदबू आने की सूचना मिली. पुलिस जब घर पहुंची और जांच की तो वहां रखे एक नीले रंग के बड़े ड्रम को खुलवाया गया. ड्रम खोलते ही सभी के होश उड़ गए. उसके अंदर मानवेन्द्र सिंह का शव मिला. शव पर चोट के निशान थे, जिससे साफ हो गया कि ये मामला हत्या का है.
‘मैं किसी और से प्यार करती हूं…’, सुहागरात पर बीवी की ये बात सुन सन्न रह गया दुल्हा
पिता को क्यों मार डाला?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के बेटे ने ही की है. पूछताछ के दौरान बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी बेटा बीकॉम का छात्र है और पिता से नाराज चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, पिता की डांट और पारिवारिक विवाद की वजह से उसने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया. पहले उसने अपने पिता की गोली मारकर हत्या की और बाद में उनकी लाश को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में बंद कर दिया था, ताकि किसी को शक ना हो. लेकिन बदबू आने पर उसकी काली करतूतों का भंडाफोड़ हो गया. पुलिस को अभी तक मानवेन्द्र सिंह के आधे शरीर के ही टुकड़े मिले हैं, पुलिस बाकी के शव की तलाश कर रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त आरोपी ने अपने पिता की हत्या की, उस वक्त उसकी मां गांव गई हुई थीं, जबकि घर में बहन मौजूद थी. आरोपी ने अपनी बहन को ये सब किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया. पुलिस अब परिवार के बाकी सदस्यों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद आशियाना इलाके में दहशत का माहौल है. उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बांदा पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 33 मासूमों से दरिंदगी, ‘दरिंदे’ इंजीनियर और पत्नी को ‘सजा-ए-मौत’
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
7 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
5 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines