जुड़वा बेटियों का 'कातिल' क्यों बना पिता? पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कानपुर में सनसनीखेज वारदात

Kanpur Double Murder Case: कानपुर में एक पिता ने पत्नी पर शक के चलते अपनी ही जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी. आरोपी की पत्नी ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Kanpur Double Murder Case

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही जुड़वां बेटियों का गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. दोनों बच्चियां गहरी नींद में सो रही थीं, तभी खूनी पिता ने अपनी मासूम बच्चियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपी की पत्नी रेशमा ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

अपनी दोनों मासूम बेटियों को खो चुकी मां ने बताया कि 2014 में उनकी अपने पति से लव मैरिज हुई थी. कानपुर में दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे, वहीं उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया और शादी कर ली. लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए. रेशमा ने बताया कि वो अक्सर नशे में धुत रहता था और उनके साथ मारपीट भी करता था. उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हें मायके जाने नहीं देता था और कई-कई दिनों तक उन्हें खाना नहीं देता था. रेशमा ने आरोप लगाया कि उनका पति अक्सर कहता था कि वो बेटे को लेकर घर छोड़कर चली जाएं, लेकिन बेटियों को अपने से दूर नहीं करता था. उन्होंने बताया कि एक बार वो अपने बेटे को लेकर मायके चली गईं और 9 महीने बाद वापस लौटीं.

पूरे घर में लगवाए थे CCTV कैमरे

रेशमा ने बताया कि आरोपी उनके चरित्र पर शक करता था और इसीलिए उसने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे. एक कैमरा उसके अपने कमरे में भी था. रेशमा का कहना है कि उसके कमरे में आने की किसी को भी इजाजत नहीं थी. उन्होंने ये भी कहा कि आरोपी अक्सर मरने की बात करता था. घटना की रात के बारे में जिक्र करते हुए रेशमा ने बताया कि उस दिन सब नॉर्मल था, सभी ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए. आरोपी दोनों बेटियों को अपने कमरे में ले गया. रेशमा ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए स्क्रीन पर देखा कि वो काफी देर तक फोन पर किसी से बात कर रहा था.

विज्ञापन

हत्या की रात क्या हुआ?

रात के करीब 2.30 बजे वो अपनी एक बेटी को बाथरूम में लेकर गया और कुछ देर बाद वापस आकर कमरे की लाइट बंद कर दी. रेशमा का कहना है कि रूम से किसी तरह की कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें लगा कि सब सो गए और उन्हें नहीं पता चला कि अंदर आखिर क्या हुआ. फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि घटना की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके. वहीं, मृतक बच्चियों की मां का कहना है कि उसके पति को बेवजह शक था और उसी की वजह से ये दर्दनाक घटना हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ