हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'हमें कभी अलग मत करना…', रॉकी और नाजिया ने इंस्टाग्राम पर बनाया VIDEO; फिर रेलवे पटरियों के पास मिले दोनों के शव

पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है कि दोनों की मौत कैसे हुई. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों ने सुसाइड किया है या फिर किसी ने हत्या की है.

विज्ञापन
अभी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. (Image- Social Media)

झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेलवे ट्रैक पर एक युवा जोड़े के शव मिले. रिंगोचिंगो गांव के रहने वाले 20 वर्षीय रॉकी कुमार मंडल और 18 वर्षीय नाजिया खातून दोनों ही अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे. उनके शव स्थानीय रेलवे पानी की टंकी के पास मिले. पुलिस का कहना है कि ये दोनों कुछ वर्षों से रिलेशनशिप में थे. दोनों लोग शुक्रवार शाम एक मेले में जाने के लिए अपने घर से निकले थे. इसके बाद दोनों लोग एक मंदिर भी गए थे.

रॉकी और नाजिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपना एक-एक हाथ नीले कपड़े से बांध रखे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था. वीडियों में दोनों ने गांववालों से अपील की है कि उन दोनों को अलग ना किया जाए.

यह भी पढ़ें : VIDEO कॉल पर पार्टनर को शादी का अल्टीमेटम देकर धमकाया, 3 घंटे बाद फ्लैट में पंखे से लटकी मिलीं इंजीनियर

विज्ञापन

पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मैं गांव वालों से अभी कह रहा हूं कि इस बंधन को कभी अलग मत करना. हमें जहां भी दफनाना हो या जो भी करना हो, एक साथ ही करना.’

पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है कि दोनों की मौत कैसे हुई. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों ने सुसाइड किया है या फिर किसी ने हत्या की है. इसके अलावा उनके रिश्ते के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. दोनों की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें लड़की के माथे पर सिंदूर दिख रहा है.

विज्ञापन

अभी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई में कूड़े से बरामद, UP से प्रेमी संग भागी थी

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में एक ग्रामीण के हवाले से लिखा है कि दोनों के परिवारों को उनके रिश्ते पर ऐतराज था. उनके रिश्ते के बारे में पता चलने पर करीब दो साल पहले दोनों समुदायों के लोगों ने एक बैठक की थी. बैठक में यह तय हुआ था कि दोनों की शादी करा दी जाए, लेकिन उनके परिवारों ने इस प्रस्ताव को नहीं माना.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola