गुटका खाने की आदत पत्नी छोड़ न पाई तो जान गंवाई, कब-कब हमसफर ने खुद उजाड़े जन्म जन्म के रिश्ते

Husband murder wife because habit of consuming Gutka: यूपी के आगरा जिले में स्थित कमला नगर के इंद्रा नगर में पत्नी की गुटका खाने की आदत के साथ उसके मोबाइल पर बात करने की आदत से परेशान होकर पति ने उसकी हत्या कर दी।

Agra wife murder

Husband murder wife because habit of consuming Gutka: अक्सर छोटी-छोटी बात पर रिश्तों के टूटने या पूरी तरह से उनके खत्म होने के मामले सामने आते हैं, जिन्हें सुनकर हमें यकीन भी नहीं होता। इन्हीं कमजोर रिश्तों से जुड़े कई मामले बीते दिनों से लगातार सामने आए हैं, जिनमें पत्नी या पति एक दूसरे की किसी न किसी आदत के चलते परेशान हो जाते हैं। ऐसे में एक पड़ाव पर आकर या तो उनका रिश्ता खत्म होता या फिर दोनों में से किसी एक को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसी से जुड़ा ताजा मामला यूपी के आगरा जिले से सामने आया, जहां कमला नगर के इंद्रा नगर में पत्नी की गुटका खाने की आदत के साथ उसके मोबाइल पर बात करने की आदत से परेशान होकर पति ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘छिपकर बना रहे थे तबाही का प्लान’… इंटरनेट पर फैला रहे थे जिहाद, ATS की गिरफ्त में आए 4 आतंकियों ने खोले राज

पत्नी की मौत के बाद की थी शादी, गुटका खाने की वजह से कई बार हुआ था विवाद

मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि इंद्रा नगर के रहने वाले हेमंत ने पहली पत्नी की मौत के बाद चित्रा नाम की महिला के साथ शादी की थी। हालांकि, चित्रा भी एक तलाकशुदा महिला थी और उसके 10 साल का एक बेटा भी है। इसी साल मई में शादी के बाद से ही आरोपी पति हेमंत का उससे विवाद शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी हेमंत अपनी पत्नी की मोबाइल पर काफी देर तक बात करने की आदत के साथ उसकी गुटका खाने की आदत से परेशान था। जांच पड़ताल में सामने आया है कि पत्नी की इसी आदत के चलते दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था।

विज्ञापन

पत्नी को फोन पर बात करते देख बौखलाया पति, कर दी पत्नी की हत्या

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति हेमंत को अपनी पत्नी की ओर से गुटका खाना पसंद नहीं था। लगातार मना करने के बावजूद बीते बृहस्पतिवार को भी उसकी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। ये देखकर आरोपी पति हेमंत आगबबूला हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आपस में तेजी से बढ़ रहे विवाद के बीच मामला इतना बढ़ा कि आरोपी हेमंत ने गुस्से में आकर पत्नी का चुनरी से गला घाेटकर उसकी हत्या कर दी और हत्या करके पति उसे कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को तलाश करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी को शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश करने के बाद वहां से उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पूर्व में भी सामने आए हैं ऐसे कई मामले

विज्ञापन

इसी से जुड़ा एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया था, जहां एक पति अपनी पत्नी से रोज रोज हो रही कहासुनी से परेशान हो गया था, जिसके चलते वह फतेहगंज पश्चिमी के मुहल्ला नौगवा कस्बा पुलिस चौकी पहुंचा और आत्महत्या की बात कहने लगा। उसने बताया कि पेरोल पर छूटने के बाद पत्नी छोटी-छोटी बातों पर कलह कर रही, जिसके चलते वह आत्महत्या करना चाहता है। यूपी के बांदा जिले से बीते मार्च के महीने में एक मामला सामने आया, जहां एक पति ने अपनी शराबी पत्नी की रोज रोज शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ