मानव तस्करी के मामले में एक साथ 10 राज्यों में चल रही NIA की छापेमारी, दो चुनावी राज्यों में तेज हुई सियासी हलचल

NIA raid going on 10 states in human trafficking case: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान है और उसी बीच बुधवार सुबह से ही देश के कई राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की ओर से छापेमारी की जा रही है। टीम की ओर से देश के 10 राज्यों में छापेमारी की जा रही है।

NIA

NIA raid going on 10 states in human trafficking case: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानव तस्करी से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहते हैं। अलग-अलग राज्यों में तेजी से बढ़ रहे ऐसे मामलों को लेकर प्रदेशों की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ NIA जैसी जांच एजेंसियां भी पूरी तरह से सक्रिय होती जा रही हैं। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान है और उसी बीच बुधवार सुबह से ही देश के कई राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की ओर से छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी को लेकर बताया जा रहा है कि NIA को बीते कई दिनों से इन राज्यों से मानव तस्करी की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद NIA की टीम ने सुबह छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।

10 राज्यों में एक साथ चल रही छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम की ओर से देश के 10 राज्यों में छापेमारी की जा रही है। इन 10 राज्यों की सूची में त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर का नाम शामिल है। आपको बता दें कि इन 10 राज्यों में दो राज्य ऐसे भी हैं, जिनमें इसी नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। ऐसे में मतदान से ठीक पहले अचानक हुई छापेमारी से चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। हालांकि, मानव तस्करी से जुड़े मामले को लेकर हो रही इस छापेमारी को लेकर किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओऱ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जैसे-जैसे छापेमारी की कार्रवाई आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे नेताओँ की बयानबाजी भी सामने आ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ