गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने फिटनेस सेंटर में जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सूरत के पॉश सिटीलाइट इलाके में एक जिम ट्रेनर ने महिला को ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर सालों तक ब्लैकमेल करने किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला करीब सात साल पहले शुरू हुआ था. पीड़ित महिला नियमित रूप से जिम में वर्कआउट करने जाती थी, जहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर शब्बीर से हुई. शुरुआत में दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई. आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया और इसी दौरान उसने चोरी-छिपे महिला की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो बना लिए.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सनसनी: नाबालिग छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, फिर सिरफिरे ने खुद को जलाया!
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, इन निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल आरोपी ट्रेनर ने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए किया. जब महिला ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया. ये मानसिक प्रताड़ना पिछले कई महीनों से जारी थी. मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता के पति को इस पूरे मामले की जानकारी मिली. उन्होंने इसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी शब्बीर ने पैसे की मांग शुरू कर दी. उसने महिला के पति से 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वो सभी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.
महिला के पति से जबरन वसूले पैसे
इतना ही नहीं, एक मुलाकात के दौरान आरोपी ने पीड़िता के पति को डराने के लिए उनकी गर्दन पर कांच का टुकड़ा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान उसने जबरन 50 हजार रुपये भी वसूल लिए. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह से डर के साये में जीने लगा. करीब सात महीनों तक लगातार मानसिक तनाव और ब्लैकमेलिंग झेलने के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया. इसी बीच सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जिम मालिकों के साथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की थी. इस बैठक की खबर से प्रेरित होकर पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 देखकर लौटे युवकों का महाराष्ट्र में खूनी खेल, नशे में धुत युवकों ने दिनदहाड़े किया तीन लोगों पर चाकू से वार
पुलिस ने आरोपी को कैसे दबोचा?
शिकायत मिलते ही SOG टीम ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. पुलिस ने आरोपी शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से मोबाइल फोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं. इन गैजेट्स में कई आपत्तिजनक डेटा मिलने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि ये भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह बाकी महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया है. अगर ऐसा पाया जाता है, तो मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ी जा सकती हैं.
संबंधित खबरें
'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
23 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 day agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines