असम के गुवाहाटी में एक महिला के साथ जो हुआ, वो काफी शर्मनाक है. खानापारा इलाके में गुरुवार देर रात एक नाइटक्लब के अंदर एक महिला के साथ बदसलूकी की सारें हदें पार हो गईं. घटना के वक्त मौजूद लोगों का कहना है कि ‘लोकल्स’ कैफे और लाउंज के बाउंसर्स ने महिला के कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट भी की.
ये भी पढ़ें: यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
वीडियो में क्या?
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बिना कपड़ों के जमीन पर पड़ी हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि दो और महिलाएं उसे लात मा रही हैं और उनके साथ कुछ पुरुष भी मौजूद रहे. एक दूसरी वीडियो में ये नजर आ रहा है कि एक महिला पीड़िता को उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन तभी वहां एक कार आती है और फिर कुछ भी दिखाई नहीं देता.
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, महिला को क्लब के अंदर पीटा गया और उनके कपड़े भी उतार दिए गए. सूत्रों का कहना है कि क्लब में हमला करने से पहले उसे पर जमीन पर गिराया गया और उसके कपड़े उतारे गए. उन्होंने बताया कि उसके साथ मारपीट करने वालों में पुरुष और महिला बाउंसर दोनों शामिल थे. बाद में उसे क्लब की चौथी मंजिल से नीचे लाया गया, जो पार्किंग एरिया जैसा लग रहा था. इस झगड़े की वजह अभी साफ नहीं है. ये भी पता नहीं चल पाया है कि मारपीट से पहले क्या हुआ था. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही ये पता चल पाया है कि इस बारे में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई है या नहीं.
ये भी पढ़ें: लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
2 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines