बिहार में एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ बदसलूकी की गई है. यह मामला गया जिले का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. बिहार में एक महीने के भीतर जमुई, समस्तीपुर और बांका के बाद यह चौथा ऐसा मामला है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों का ग्रुप एक युवक के साथ मारपीट और बदसलूकी कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शेरघाटी के महुआडीह के पास की है. युवक अपनी महिला दोस्त के साथ पहाड़ी इलाके में घूमने गया था. तभी वहां कुछ लोगों का झुंड आया और उनसे पूछताछ करने लगा. इसके बाद उनके साथ बदसलूकी की गई. भीड़ ने युवक के साथ मारपीट भी की. इसके बाद हमलावर युवक की बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए. उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसे बाद में वायरल कर दिया. हालांकि, यह मामला किस दिन का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
यह भी पढ़ें : बिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद गया पुलिस ने कार्रवाई की. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. गया के SSP सुशील कुमार ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बिहार में इससे पहले भी ऐसे वीडियो जमुई, समस्तीपुर और बांका जिले से सामने आए थे. इन वीडियो में भी युवक और युवती से बदसलूकी करते हुए देखा गया था. कई जिलों में पुलिस ने हाल ही में ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लिया है. कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं, जो बहुत पहले हुई थीं, लेकिन उनके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं.
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
14 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
14 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
21 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines