दिल्ली के संगम विहार में पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामले सामने आया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की साजिश पत्नी ने ही रची थी. पति को नींद की गोलियां खिलाकर करंट लगाया गया था. दिल्ली पुलिस ने 55 साल के मुन्ना लाल की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मंजू उर्फ नाजिया और उसके सहयोगी चमन को गिरफ्तार किया है. इनके अलावा आरोपी को पनाह देने के आरोप में किशन नाम के एक युवक को पाबंद किया गया है.
सीसीटीवी ने खोली पोल
पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे रतिया मार्ग पर मुन्ना लाल खून से लथपथ हालत में मिले थे. पुलिस उन्हें AIIMS ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच में पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान मिटाने और चोरी का झूठा माहौल बनाने की कोशिश के सबूत मिले.
यह भी पढ़ें : मायके से नहीं लौट रही थी प्रेग्नेंट बीवी, फोन पर खूब समझाया, नहीं मानी तो BJP नेता के बेटे ने दे दी जान
CCTV फुटेज खंगालने पर एक महिला और एक संदिग्ध शख्स की गतिविधियां सामने आईं. फुटेज में करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक नकाबपोश शख्स घर में दाखिल होता और करीब 3 बजकर 15 मिनट पर बाहर निकलता दिखाई दिया.
यह भी पढ़ें : गार्ड ने छत पर युवती के गले में बांधा तार, फिर किया रेप; भागने लगा तो पुलिस ने पैर में मारी गोली
क्यों की गई हत्या
पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और कथित मारपीट को लेकर हत्या की साजिश रची गई. आरोप है कि पहले मुन्ना लाल को नींद की गोलियां दी गईं और फिर गला घोंटकर करंट लगाया और लकड़ी के डंडे से हमला किया गया. पुलिस का दावा है कि चमन ने 5 लाख रुपये के बदले वारदात में शामिल होने की हामी भरी थी और मौके पर उसे 20 हजार रुपये दिए गए. पुलिस ने 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
15 hrs agoगुवाहाटी में बेशर्मी की सारी हदें पार! नाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
3 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
3 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
4 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
4 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
4 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
5 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines