मायके से नहीं लौट रही थी प्रेग्नेंट बीवी, फोन पर खूब समझाया, नहीं मानी तो BJP नेता के बेटे ने दे दी जान

Baghpat News: प्रेगनेंट पत्नी के बागपत में मायके से वापस न लौटने पर BJP नेता के बेटे नीरज ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौत से पहले नीरज ने पत्नी से फोन पर कहा था कि उसने कभी थप्पड़ भी नहीं मारा, फिर भी वह साथ नहीं आ रही. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी .

Baghpat crime news, suicide of BJP leader son

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में पारिवारिक विवाद और पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान होकर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया. बागपत कोतवाली क्षेत्र के देशराज मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता सहदेव के बेटे नीरज ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक,नीरज की शादी करीब तीन साल पहले बागपत के ही गौरीपुर गांव की एक युवती से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन रहने लगी थी. परिजनों का कहना है कि नीरज की पत्नी गर्भवती है और पिछले कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी.

विज्ञापन

विवाद के बाद पुलिस तक पहुंचा था मामला

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बाद नीरज को थाने ले जाया गया था. इस घटनाक्रम के बाद भी पत्नी अपने मायके में ही रहने की बात पर अड़ी रही.

विज्ञापन

‘मैंने तुझे कभी थप्पड़ तक नहीं मारा…’

थाने की कार्रवाई और विवाद के बावजूद नीरज अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में जुटा रहा. उसने पत्नी को फोन करके काफी समझाया और वापस घर लौटने की मिन्नतें कीं, लेकिन पत्नी ने साफ इनकार कर दिया. परिजनों के अनुसार, नीरज ने रिश्ता बचाने की आखिरी कोशिश की. फोन पर बात करते हुए नीरज बेहद भावुक हो गया और उसने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मैने तुझे आज तक एक थप्पड़ तक नहीं मारा, फिर भी तुम साथ नहीं आ रही हो.’

विज्ञापन

पत्नी के लगातार इनकार से नीरज बेहद तनाव और मानसिक दबाव में आ गया. इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. परिजनों को जब इस बात का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सुसाइड की असली वजह और पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ