Delhi attack on customer asking for Momos chutney: महानगरों में छोटी-छोटी बातों पर जानलेवा हमला करना कोई नई बात नहीं है। बहुत मामूली बात पर लोगों का हिंसक हो जाना चिंता की बात तो है ही। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से आया है। यहां मोमोज खाते वक्त एक्सट्रा चटनी मांगना एक शख्स को भारी पड़ गया। एकस्ट्रा चटनी मांगने पर ग्राहक पर मोमोज स्टाल के मालिक ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए इस हमले में ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
यह घटना दिल्ली के थाना फर्ज बाजार इलाके के भीकम सिंह कॉलोनी की है। यहां एक शख्स मोमोज की स्टॉल के पास मोमोज खा रहा था। चटनी कम पड़ने पर उसने दुकानदार से दोबारा चटनी मांगी। जिसको लेकर मोमोज स्टॉल के मालिक और ग्राहक के बीच बहस हो गई। यह बहस झगड़े में बदल गई। इस दौरान स्टॉल मालिक हिंसक हो गया। उसने चाकू निकालकर ग्राहक पर हमला कर दिया। दुकानदार की तरफ से कुछ और भी लोग हमला करने में शामिल थे।
ये भी पढ़ें-Noida: 6 महीने की बेटी गोद में ली और 16वीं मंजिल से कूद गई, क्यों महिला ने ऐसे मौत को गले लगाया?
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में ग्राहक को कई जगह चोटें आईं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने हमला करने की वजह सिर्फ चटनी मांगना बताया है। पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है लेकिन मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली में इसके पहले भी छोटी-छोटी बातों पर जानलेवा हमला करने की खबरें आती रहती हैं।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir Inauguration: नेपाल से आए 21000 पुजारी करेंगे खास काम, जानें क्या है तैयारी
संबंधित खबरें
लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
6 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
8 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
9 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
9 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines