दिल्ली में हुए एक सनसनीखेज मर्डर केस ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक सीनियर IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पुलिस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने पुलिस को जो बताया, वो दरिंदगी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस को आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले युवती पर हमला किया और फिर वारदात को अंजाम दिया. उसने कबूल किया कि उसने लड़की पर लैंप से वार किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद उसने उसे कमरे तक घसीटा. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: मुंबई में सेक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़, महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, 60 लाख से ज्यादा की उगाही के आरोप
क्या है मामला?
जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी पहले पीड़िता के घर में काम कर चुका था और परिवार के डेली रूटीन से अच्छी तरह वाकिफ था. कातिल को पहले से पता था कि लड़की के मम्मी-पापा सुबह जिम जाते हैं, उसने पूरी रेकी की थी. राहुल को बिल्डिंग के चप्पे-चप्पे के बारे में पता था. उसने बताया कि वो सुबह मौका लगते ही बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़के के स्टडी रूम में गया जो छत पर बना हुआ है. मृतिका हमेशा की तरह उस रूम में UPSC की पढ़ाई कर रही थी. कातिल राहुल कमरे में घुसा और लड़की का गला दबाने लगा. इस दौरान उसने सिर पर लैंप मारकर लड़की को बेहोश कर दिया और उसका बलात्कार किया. राहुल ने रेप करने के बाद मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंट दिया.
अलवर से रेप करके दिल्ली आया था कातिल
इस दरिंदगी के बाद राहुल का ध्यान अब लूटपाट पर था, लेकिन घर का लॉकर फिंगरप्रिंट से ही खुलता था. इसीलिए वो लड़की को घसीटते हुए सीढ़ियों से नीचे रूम तक लाया और फिंगरप्रिंट से लॉकर कोशिश करने लगा. लेकिन खून लगने की वजह से लॉकर नहीं खुल पाया. राहुल ने कबूल किया कि उसने पेचकश की मदद से लॉकर खोला और सारा कैश और ज्वैलरी एक बैग में भर लिए. कातिल को अहसास हुआ कि उसके कपड़े और जूते खून में सन चुके हैं, इसीलिए उसने अलमारी से लड़की के भाई के कपड़े और चप्पल पहन लिए और रफू चक्कर हो गया. पुलिस ने बताया कि राहुल ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे कमाता था और उसे लड़कियों के साथ संबंध बनाने की आदत लग गई थी. 21 अप्रैल को उसने अलवर में एक शादीशुदा महिला के साथ भी रेप किया, जो उसके पड़ोस में रहती थी. राहुल ने महिला को कई जगह दांतों से काटा और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद वो दिल्ली आ गया और उसने IRS अधिकारी की बेटी को अपना शिकार बनाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें: प्रीत विहार पार्किंग मर्डर केस, दिल्ली पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
राहुल को पकड़ने के लिए तीन अहम डिजिटल सुराह बेहद काम आए- एक चोरी किया गया मोबाइल फोन, होटल का WiFi और इंस्टाग्राम चैट. पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा वारदात के बाद करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला. जांच में सामने आया कि आरोपी के पास अपना मोबाइल नहीं था. राहुल ने अलवर में एक छेड़खानी के दौरान ये फोन चुराया था और उसी का इस्तेमाल करते हुए वो पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था. आगे की जांच में पता चला कि आरोपी द्वारका के एक होटल में ठहरा हुआ था, जहां वो होटल के WiFi के जरिए इंटरनेट चला रहा था. इसी दौरान राहुल अपने गुरुग्राम में रहने वाले रिश्तेदार से इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए लगातार संपर्क में था. दिल्ली पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) और डिजिटल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की, आरोपी के रिश्तेदार से पूछताछ कर डिटेल्स ली. इन सभी तकनीकी सुरागों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है.
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
14 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
16 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
4 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
4 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines