Bihar Courageous Bahu Nabs Attackers: बिहार की एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ अपनी बुजुर्ग सास को बचाया, बल्कि पीछा करके 2 बदमाशों को भी दबोचा। उन्हें घसीटकर घर लाई और कमरे में बंद कर दिया। फिर पुलिस को बुलाकर बदमाशों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं इलाके में महिला की बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि भारतीय समाज में जहां सास-बहू के रिश्ते को नेगेटिव नजरिये से देखा जाता है, वहीं बिहार की इस बहू ने रुढ़िवादी दृष्टिकोण को एक तरफ रखते हुए अपनी सास के लिए जान दांव पर लगाकर लोगों के लिए मिसाल कायम की है।
दवाई लेने बाजार गई थी घायल महिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के बेगुसराय जिले की घटना है। चमता रजौली कुर्मा तटबंध पर फायरिंग हुई। 60 वर्षीय अनीता देवी दवाई खरीदने के लिए रविवार सुबह दुकान पर गई थी। इस दौरान बाइक पर बदमाश आए और उन्होंने अनीता देवी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने और अनीता देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बहू निभा देवी दौड़ी आई। अनीता गोली लगने से घायल होकर गिर गई, लेकिन निभा देवी ने हमलावरों का पीछा किया। उसने हिम्मत दिखाते हुए बाइक सवारों को गिरा दिया। उसने 2 हमलावरों को दबोचा और उन्हें मारते-पीटते हुए घर तक ले आई। उसने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह अपनी सास के पास पहुंची।
यह भी पढ़ें: मैं चिल्लाता रह गया…; Metro में साड़ी फंसने के बाद मां के साथ क्या हुआ, 10 साल के बेटे ने सुनाई दर्दनाक कहानी
घायल महिला की जमीन को लेकर विवाद
निभा देवी ने ग्रामीणों की मदद से अपनी सास अनीता देवी को बछवाड़ा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पहुंचाया। पुलिस और परिजनों को फोन किया। प्राथमिक उपचार देने के बाद अनीता देवी को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया, जहां के डॉक्टरों ने सर्जरी करके गोली निकाल दी। अनीता देवी की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं हमला किए जाने की वजह बताते हुए निभा देवी ने बताया कि आरोपियों की नजर अनीता देवी की 5 कट्ठा जमीन पर है। वे उस पर कब्जा करना चाहते हैं। बछवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि अमरेश कुमार नामक शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: ‘पुजारी नहीं, केयर टेकर था, CCTV में खुद बाहर जाता दिखा’; गोपालगंज मर्डर केस में SP का बयान वायरल
यह भी पढ़ें: Rape के बाद हत्या, बच्ची का कलेजा निकाल रोटी के साथ खा गए…क्या है भदरस कांड, जिसके 4 दोषियों को उम्रकैद
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
3 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines