खुद को बताया '715 करोड़ का मालिक', शादी का वादा कर ठगे 1.53 करोड़ रुपये; जिसे 'बहन' बताया वो निकली बीवी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ठग से मुलाकात मैट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए हुई थी. आरोपी ने खुद को 715 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक और बिजनेसमैन बताया था.

CRIME_c8e90a

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

बेंगलुरु में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नव्या श्री की एक मैट्रिमोनी वेबसाइट पर एक शख्स से मुलाकात होती है. इस शख्स ने इंजीनियर से शादी का वादा किया, लेकिन शादी तो नहीं की, ऊपर से 1.52 करोड़ रुपये और ठग लिये. इसने खुद को 715 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक और बिजनेसमैन बताया था. उसने नव्या और उसके परिवार को अपने बिजनेस में लाखों निवेश करने के लिए मजबूर किया और उनसे पैसे भी उधार लिए.

विज्ञापन

जब नव्या पैसे वापस मांगने उसके घर पहुंची, तो सच्चाई सामने आई. वह शख्स पहले से ही शादीशुदा था. उसकी पत्नी सहित उसका पूरा परिवार इस धोखाधड़ी में शामिल था. आरोपी, उसके पिता और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

ऐसे जीता भरोसा

नव्या श्री की पहली बार विजय राज गौड़ा उर्फ विजेंत बी. से ‘वोक्कालिगा मैट्रिमोनी’ के जरिए मार्च 2024 में मुलाकात हुई थी. विजय ने खुद को VRG एंटरप्राइजेज का मालिक बताया था. साथ ही बताया था कि उसके पास बेंगलुरु के राजाजीनगर और सदाशिवनगर में क्रशर, लॉरी, जमीन और संपत्तियां हैं. उसने 2019 के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले से जुड़े जमानत आदेश की कॉपी भी दिखाई. और दावा किया कि उसके पास 715 करोड़ रुपये की संपत्ति है. ऐसे उसने नव्या का भरोसा जीत लिया और उससे शादी का वादा किया.

फिर शुरू होता है ठगी का खेल

4 अप्रैल को बैंक अकाउंट की समस्या का हवाला देते हुए, विजय ने फोनपे के जरिए नव्या से 15,000 रुपये उधार लिए. इसके बाद, उसने उसे साथ मिलकर बिजनेस करे के लिए उसे मना लिया. इसके लिए नव्या से लोन और दोस्तों से पैसे उधार लेने के लिए किया. विजय ने केंगेरी मेट्रो स्टेशन पर पिता कृष्णप्पा बी गौड़ा, बहन सुशीदीपा (सौम्या) और मां नेत्रावती से नव्या की मुलाकात करवाई. उसके पिता ने कथित तौर पर खुद को एक रिटायर तहसीलदार बताया.

विज्ञापन

दोस्तों को भी नहीं छोड़ा

एफआईआर के मुताबिक, विजय ने नव्या के दोस्तों को भी निवेश करने के लिए उकसाया. इस तरह कुछ दिनों में 66 लाख और 23 लाख रुपये का निवेश किया गया. जब पैसे वापस मांगे गए, तो विजय ने कोर्ट का आदेश दिखाकर दावा किया कि उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. उसने नव्या के माता-पिता से भी करीब 30 लाख रुपये ले लिए. दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 के बीच, नव्या के पिता ने 10.5 लाख रुपये और मां ने अपने रिटायरमेंट फंड सहित 18 लाख रुपये उसे दे दिए. विजय ने नव्या के गहनों पर 10 लाख रुपये और उसके भाई-बहनों से 5 लाख रुपये भी लिए.

‘बहन’ निकली आरोपी की पत्नी

जब नव्या पैसे वापस मांगने विजय के घर पहुंची, तो उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. जिस महिला को उसकी बहन बताकर मिलवाया गया था, वह उसकी पत्नी थी, जिससे उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी. नव्या ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर विजय और उसके परिवार ने उसे और उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी दी. कुल 1,75,66,890 रुपये में से केवल 22,51,800 रुपये लौटाए गए, जबकि 1,53,15,090 रुपये बकाया हैं.

विज्ञापन

पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ