Online Rummy: एक तरफ जहां जुए पर सरकार सख्ती बरत रही है, वहीं दूसरी तरफ यह खेल और फलता-फूलता जा रहा है। आज के वक्त में ऐसी व्यवस्था हो गई है कि कोई भी व्यक्ति कहीं भी रहकर जुआ खेल सकता है। ऑनलाइन पैसे लगाने का चलन है और उन युवाओं की संख्या कम नहीं है, जो जुए सट्टे में लीन हैं। अब 36 साल के व्यक्ति की आपबीती ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत शख्स ऑनलाइन रमी खेलते-खेलते लाखों रुपये हार जाता है। वह अपने साथ पूरे परिवार का भी जीवन खराब कर देता है।
और पढ़िए – Aadhar-Pan Link: सिर्फ एक SMS के जरिए पैन को आधार कार्ड से जोड़ें, देखें- प्रोसेस
पत्नी व नौकरी छूटी
नैनीताल के हल्द्वानी निवासी हरीश पिछले कई साल से दिल्ली के ओखला स्थित प्रहलादपुर में रह रहा है। वह करीब तीन साल से ऑनलाइन रमी खेल रहा है। उसने अपनी सारी कमाई इसी में खराब कर दी। इतना ही नहीं उसके एक शौक के कारण पत्नी व बेटी घर छोड़कर चले गए। उसकी नौकरी भी चली गई।
जिंदगी भर की कमाई दांव पर लगाई, लोन भी लिया
नौकरी करते हुए कमाई सारी रकम हारने के बाद भी हरीश नहीं रुका। उसने चार बैंकों से 22 लाख से अधिक का लोन लिया और हार गया। इससे पहले वह 30 लाख रुपये भी हारा हुआ होता है। ऐसे में उसने 52 लाख से ज्यादा की रकम डुबो दी। वहीं, अब बैंकों की एक साल से भी अधिक समय तक किस्त जमा ना करने पर उसे नोटिस भेजे जा रहे हैं।
और पढ़िए – Indian Railway Rules: अब आप आसानी से अपना टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं, जानिए कैसे?
आत्महत्या की धमकी, किडनी बेचने को तैयार
हरीश ऑनलाइन हारी हुई रकम को लेने गेम कंपनी के नोएडा स्थित सेक्टर 3 के कार्यालय पहुंचा। उसने गुरुवार को आत्महत्या की धमकी दी। साथ ही कहा कि वह फांसी लगाने पर मजबूर है या किडनी बेचकर पैसे चुकाएगा। उसके द्वारा सोशल मीडिया पर कंपनी में ही जान देने की बात कही गई है। वह कंपनी के बाहर बैठकर ही पैसे वापस दिए जाने की गुहार लगा रहा है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
18 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines