Yes Bank issued alert: Yes Bank ने अपनी एक खास सर्विस को बंद करने का फैसला लिया है। अगर आप Yes Bank के ग्राहक हैं तो आपको हर महीने आपके बैंक बैलेंस से जुड़े मैसेज प्राप्त होते होंगे। Yes Bank काफी समय से यह सुविधा दे रहा था, जबकि कई और बड़े बैंक ऐसी सुविधा देना बंद कर चुके हैं। अब जहां निजी क्षेत्र के ऋणदाता इस बैंक ने भी 01 दिसंबर, 2022 से SMS के माध्यम से बैलेंस अलर्ट सुविधा को बंद करने का फैसला लिया है।
और पढ़िए – LPG Cylinder Price: आम लोगों को राहत या झटका, जानें- एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा?
स्पेशल सर्विस का आज ही आखिरी दिन
SMS से जो आपको खाते का बैलेंस पता चलता था, वो कल यानी 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी। हालांकि, अगर ग्राहक इस सर्विस को जारी रखना चाहते हैं तो वे इसका कस्टमाइज्ड वर्जन ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बैंक को पहले ही जानकारी देनी होगी। हालांकि, यदि आपके पैकेज का सब्सक्रिप्शन समय बचा है, तो आपको यह सेवा तब तक मिलती रहेगी, जब तक कि सब्सक्रिप्शन खत्म न हो जाए।
वहीं, Yes Bank ने कहा कि उसने SMS अलर्ट सुविधा का विस्तार किया है जिसके माध्यम से आपको बैंक द्वारा सभी अनिवार्य अलर्ट के मैसेज प्राप्त होते रहेंगे। इन अनिवार्य अलर्ट के अलावा, यस बैंक सब्सक्रिप्शन आधारित एसएमएस अलर्ट सुविधा भी प्रदान करता है जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त अलर्ट संदेश प्राप्त होंगे। जैसे बिना किसी सीमा के लेन-देन के लिए भी डेबिट/क्रेडिट अलर्ट, वेतन क्रेडिट के लिए अलर्ट, दैनिक/द्वि-साप्ताहिक/साप्ताहिक/पाक्षिक, आदि जैसे समय पर खाता का शेष बैलेंस अलर्ट भी भेजा जाएगा।
और पढ़िए – Gold Price Update: सोना ग्राहकों की चमकी किस्मत, अब 30875 रुपये में खरीदें 10 ग्राम
सब्सक्रिप्शन नहीं भी है तो ऐसे चेक करें बैलेंस
Yes Bank ने एक संदेश में कहा, ‘हम सूचित करना चाहते हैं कि हम 01 दिसंबर, 2022 से एसएमएस के माध्यम से बैलेंस अलर्ट सुविधा बंद कर रहे हैं। यदि आपने SMSअलर्ट पैकेज की सदस्यता ली है और इस पैकेज के हिस्से के रूप में एसएमएस के माध्यम से बैलेंस अलर्ट प्राप्त कर रहे हैं, तो वो भी बंद कर दिया जाएगा। आप अभी भी अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन के आधार पर अन्य सभी एसएमएस अलर्ट प्राप्त करना जारी रखेंगे।’ यानी सिर्फ बैलेंस के लिए भेजे जाने वाला मैसेज ही नहीं मिलेगा।
बैंक ने हालांकि कहा कि ग्राहक कभी भी, कहीं भी अपना बैलेंस जानने के लिए Yes मोबाइल, Yes ऑनलाइन, Yes रोबोट जैसी ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
IT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
36 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
2 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
21 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
21 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines