YEIDA Plot Scheme 2024: सस्ते प्लॉट के ड्रॉ में नहीं मिला मौका... तो नई योजना में करें अप्लाई, देखें फुल डिटेल

YEIDA Plot Scheme 2024: बजट में अगर घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदने का सोच रहे हैं, तो यीडा एक मौका दे रहा है। इस महीने में यीडा के रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम के तहत प्लॉट दिए जाएंगे। इसके अलावा यीडा ने एक नई योजना भी निकाली है।

YEIDA Plot Scheme 2024:
विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 451 प्लॉट की एक स्कीम निकाली थी, जिसके लिए ड्रॉ का आयोजन दिसंबर में किया जाना है। इसमें जिन लोगों ने अप्लाई किया है उसमें से कई आवेदकों को प्लॉट नहीं मिल पाएंगे। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है, यीडा ने एक नई योजना निकाली है। जिसमें 20 प्लॉट की ई-नीलामी होने वाली है। अगर यीडा की इस योजना में हिस्सा लेना चाहते हैं तो उसके लिए आज ही अप्लाई कर सकते हैं।

451 प्लॉट का ड्रॉ आयोजन

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की नई प्लॉट योजना को में लाखों लोगों ने अप्लाई किया। जिससे यह पता चलता है कि लोगों को प्राधिकरण की ये स्कीम काफी पसंद आई। जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनके लिए 27 दिसंबर 2024 को प्लॉट आवंटन का ड्रा आयोजित किया जाएगा। यह ड्रा आवेदकों के लिए नए साल की शानदार शुरुआत का तोहफा होगा। YEIDA की यह पहल क्षेत्र में रियल एस्टेट की बढ़ती मांग और सुनियोजित शहरी विकास परियोजनाओं की ओर एक बड़ा कदम है। यीडा ने ये सारे प्लॉट नोएडा सेक्टर 24 ए में निकाले हैं।

Advertisment

20 प्लॉट की ई-नीलामी

YEIDA ने हाल ही में 20 प्लॉट ई-नीलामी के लिए निकाले हैं। जो औद्योगिक और आवासीय विकास को बढ़ावा देने के लिए लाए गए हैं। इस योजना के तहत 20 प्लॉट जो निकाले गए हैं वह सेक्टर-17, 18 और 22डी में दिए जाएंगे। इनमें सेक्टर-17 में 6 प्लॉट, सेक्टर-18 में 5 प्लॉट, और सेक्टर-22डी में 9 प्लॉट निकाले गए हैं। यह योजना विकासशील बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के साथ निवेश करने का एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस स्कीम के तहत केवल 18 दिसंबर तक ही आवेदन किया जा सकता है। प्लॉट आवंटन के लिए ई-नीलामी का रखी जाएगी। जिसकी तारीख 20 जनवरी 2025 तय हुई है। हालांकि इन प्लॉट्स की कीमत पुरानी वाली स्कीम के प्लॉट से कहीं ज्यादा है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए एक तय रकम जमा करनी होगी, जो बयाना राशि होगी। यह राशि 3.73 करोड़ रुपये से लेकर 30.27 करोड़ रुपये तक होगी। इस स्कीम में अगर अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे जुड़ी तमाम जानकारियां यीडा की ऑफिशियल साइट पर मिल जाएंगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ