YEIDA Built-Up Housing Scheme: यमुना एक्सप्रेस्वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने एक हाउसिंग स्कीम लॉन्च की। जिसके तहत कोई भी अप्लाई कर सकता है। इस योजना के तहत लोगों को सस्ते दामों में ये फ्लैट्स मिलेंगे। ये 1200 फ्लैट्स नोएडा के प्रीमियम लोकेशन पर बनाए गए है। यूं तो यीडा की इस स्कीम की शुरुआत 19 सितंबर 2024 को हुई थी, लेकिन एक बार फिर इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें 31 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन के जरूरी डॉक्युमेंट्स
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
एक आय प्रमाण पत्र
आवेदन के साथ राज्य सरकार से प्राप्त निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Built-up Housing Scheme: 1200 फ्लैट के लिए करें अप्लाई, चेक करें कीमत और अंतिम तारीख
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
इन फ्लैट्स को बुक करने के लिए आवेदकों को दो ऑप्शन दिए गए हैं। इसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, उस योजना पर क्लिक करें जिसमें अप्लाई करना है। इसके बाद कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें आपको कौन सा फ्लैट लेना है उसपर क्लिक करना होगा, इसके बाद सेक्टर और ब्लॉक को चुनें। इसके बाद आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरक्षण श्रेणी (अगर हो तो) अपलोड करने होंगे। इस दौरान 10% बयाना राशि का भुगतान करना होगा। जैसे ही YEIDA आवेदन संसाधित करेगा, एक आशय पत्र जारी किया जाएगा और आवेदक को SMS के जरिए आपको जानकारी दे दी जाएगी।
कैसे करें ऑफलाइन आवेदन?
इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म प्रिंट करना होगा। इसके बाद उन्हें जरूरत के अनुसार सभी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ फॉर्म भरना होगा। आवेदक को सभी डॉक्यूमेंट्स उसके साथ लगाने होंगे। आखिर में उस फॉर्म को आधिकारिक अधिकारियों के पास जमा कर दें।
कैसे होगा भुगतान?
फ्लैट के भुगतान के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे। इसमें एक तरीका आशय पत्र की तारीख से 60 दिनों के अंदर 100 फीसद भुगतान कर सकते हैं। इस विकल्प के तहत आवेदकों को 2% की छूट दी जाएगी। दूसरा विकल्प किस्त का है, जिसमें आवेदन तय की गई किस्तों के हिसाब से भुगतान कर सकते हैं।
क्या है इस योजना का उद्देश्य?
यीडा प्लॉट योजना शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य नोएडा के प्रमुख स्थानों में नागरिकों को सस्ती कीमतों पर आवास सुविधाएं प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार इस बार नागरिकों को करीब 1200 फ्लैट मुहैया कराएगी। इस योजना को पिछले सालों में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, यही कारण है कि सरकार ने नोएडा में जिन लोगों के पास खुद का घर नहीं है उनको किफायती कीमत पर फ्लैट देने के लिए योजना लाई गई है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: दिवाली धमाका! 7 लाख में प्लॉट, एक लाइन में दिखेंगे ‘अमीर-गरीब’
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
11 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
12 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines