YEIDA Plot Scheme 2024: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का एक सुनहरा मौका है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) आपका ये सपना पूरा करने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने एक नई स्कीम लॉन्च की है। जिसमें एयरपोर्ट के पास सेक्टर-24 ए में करीब 451 प्लॉट निकाले गए हैं। इन प्लॉट को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन खोल दिए गए हैं।
451 आवासीय प्लॉट की योजना
यमुना प्राधिकरण फ्लैट और प्लॉट की कई स्कीम लेकर आता है। जिसमें लोगों को किफायती दामों में जमीन और फ्लैट दिए जाते हैं। एक बार फिर से प्राधिकरण नई स्कीम के साथ हाजिर है। सेक्टर-24 ए में 451 आवासीय प्लॉट की योजना लॉन्च की गई है। इसकी लोकेशन जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास है। ये एक अच्छी लोकेशन है जिसकी वजह से जिस वजह से इस स्कीम के सफल होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Built-Up Housing Scheme: 1200 फ्लैट्स के लिए कैसे करें आवेदन? जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके
किस साइज के कितने प्लॉट?
YEIDA ने 451 प्लॉट की स्कीम लॉन्च की है। जिसमें सभी कई साइज के प्लॉट दिए जा रहे हैं। योजना के तहत 120 वर्ग मीटर के 100 प्लॉट, 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट, 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट, 250 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट और 260 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट निकाले गए हैं। इसके सात ही 79 प्लॉट किसानों के लिए रिजर्व किए गए हैं। प्लॉट खरीदने के लिए केवल एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है। हालांकि किस्तों में पैसे जमा करने का भी ऑप्शन रहता है लेकिन पिछली योजनाओं में लाभार्थियों ने एकमुश्त भुगतान में ज्यादा रुचि दिखाई। जिसके बाद इस बार एकमुश्त भुगतान ही रखा गया है।
कितने में मिलेगा प्लॉट?
इस योजना में 120, 162, 200, 250 और 260 वर्ग मीटर के प्लॉट हैं। जिनकी क्रमश: SC/ ST के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 155400, 209790, 259000, 323750, 336700 है। वहीं, दूसरी कैटेगरी के लिए 310800, 419580, 518000, 647500, 673400 रजिस्ट्रेशन फीस रहेगी।
कैसे करें आवेदन?
जो लोग इस योजना में भाग लेना चाहते हैं वह प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाएं। खुलते ही पहला ऑप्शन नई स्कीम का दिखाई देगा। यहां पर मांगी तमाम जानकारियां भर दें। इसके लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। जिन लोगों के पास प्लॉट खरीदने के लिए पैसे नहीं होंगे उनके लिए प्राधिकरण ने चार बैंकों से समझौता किया है। ये 4 बैंक प्लॉट के लिए लोन देंगी। ध्यान रहे इस योजना के तहत 30 नवंबर तक ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ड्रॉ निकालने का कार्यक्रम 27 दिसंबर को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! जल्द शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस दिन से शुरू होगा ट्रायल, पढ़ें पूरी अपडेट
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
36 mins agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 hr agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
3 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
5 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
6 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
7 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines