Women Financial Planning Tips: घर से लेकर बाहर तक का जिम्मा उठाने का काम सदियों से महिलाओं के पल्ले ही रहा है। हालांकि, समय के साथ काफी बदलाव हो गया है अब महिलाएं सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं है बल्कि फाइनेंशियली तौर पर मजबूत रहने के लिए कमा भी रही हैं। चाहें वर्किंग वुमेन हो या फिर हाउस वाइफ सभी के लिए पैसा जरूरी होता है। भविष्य में किसी तरह की कोई आर्थिक समस्या न हो इसके लिए आपको आज ही तैयार कर लेनी चाहिए। अपने पैसे को कहां खर्च कर रही हैं या किस तरह से पैसा का सही इस्तेमाल करना चाहिए ये हर महिला को जान लेना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ फाइनेंशियल प्लानिंग टिप्स लेकर आए हैं जिससे आप खुद की आर्थिक मजबूती बनाए रख सकते हैं।
बजट (Budget)
महिलाओं का शुरू से बजट से पुराना नाता रहा है। चाहे बात घर को चलाने की हो या पैसों की बचत करनी हो, हम सभी को अपना एक बजट जरूर तय कर लेना चाहिए। अगर आप वर्किंग हैं तो अपनी कमाई के हिसाब से एक बजट जरूर बना लें। जबकि, घरेलू महिलाएं अपने खर्चों में से एक बजट तय कर सकती हैं। हर महीने ये जरूर देखें कि आपने कितना बजट बनाया था, उसमें से कितना खर्चा और कितनी बचत हुई है।
ये भी पढ़ें- Festive Season में क्रेडिट कार्ड बचाएगा आपके पैसे, बस अपना लें ये 5 Tips
खर्चों का रखें ध्यान
आपको बचत करने के साथ ही अपने खर्चों पर भी जरूर लगाम लगाना चाहिए। कई बार बिना जरूरत के सामानों को खरीदना आपके खर्चे को बढ़ाने के साथ ही आपका बजट भी खराब कर सकता है। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल करके सेविंग जरूर करें।
निवेश करने की डालें आदत (Investment)
हर महीने बचत करके आप छोटी स्कीमों में निवेश कर सकते हैं। इससे आप अपने भविष्य को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाए रख सकते हैं। इसके लिए आप एफडी, छोटी स्कीम या म्यूचुअल फंड को अपना सकते हैं।
फाइनेंशियल गोल (Financial Goals)
आपको अपना फाइनेंशियल गोल जरूर तय करना चाहिए। आपको पैसा किस वजह से सेव करना है या आप अपनी जिंदगी को आगे कैसे देखना चाहते हैं, इसके लिए आज से ही अपना फाइनेंशियल गोल तय कर लें।
ये भी पढ़ें- भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां वरना बंद या फ्रीज हो सकता है आपका बैंक खाता!
हर महीने की सेविंग आएगी काम
जीवन में कब कैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए इमरजेंसी फंडिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आपको अपने कल को सुरक्षित रखने या कहें कि आपात स्थिति में पैसों की समस्या से बचने के लिए हर महीने एक तय राशि जमा करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
6 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
9 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
10 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
12 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
18 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
20 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
22 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines