Gold Rate Today: एयर स्ट्राइक के बाद सोने की कीमत में कितना बदलाव? जानें बड़े शहरों का भाव

Gold Rate Today: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसके बाद शेयर बाजार में भी असर देखने को मिला। भारत में सुबह से समय सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, ये गिरावट समय के साथ बढ़ोतरी में बदल गई।

Gold price today India

Gold Rate Today: भारत में आज सुबह सोने के भाव में 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी आई। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अभी सोने की कीमत में 500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 24 कैरेट सोने का भाव 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, बीते दिन सोने का भाव 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी की कीमत में भी बदलाव हुआ है। जानिए किस शहर में सोने-चांदी का क्या रेट है।

विज्ञापन

कितना है सोने का भाव?

देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन इनकी कीमत 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जिसमें आज 540 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, 22 कैरेट का भाव प्रति 10 ग्राम 90,750 रुपये है। जो बीते दिन 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज 500 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिन 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज इसमें 410 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन

किस शहर में कितनी कीमत?

आज चेन्नई में 22 कैरेट प्रति ग्राम सोना 9,075 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 24 कैरेट सोना का भाव 9,900 रुपये प्रति एक ग्राम,जबकि 18 कैरेट सोना 7,455 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, मुंबई में 22 कैरेट सोना 9,075 रुपये में और 24 कैरेट सोना 9,900 रुपये प्रति एक ग्राम में खरीदा जा सकता है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 7,425 रुपये प्रति एक ग्राम है। दिल्ली में सोने के भाव की बात की जाए, तो यहां 22 कैरेट सोना 9,090 रुपये प्रति एक ग्राम और 24 कैरेट सोना 9,915 रुपये प्रति एक ग्राम में, जबकि 7,438 रुपये प्रति एक ग्राम में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ