Why Gold Prices are Falling : क्‍यों गि‍र रही है सोने की कीमत? जानें ये 10 जरूरी बातें

Gold Rate Today: द‍िवाली के बाद सोने की कीमतों में अचानक ग‍िरावट देखी जा रही है. र‍िकॉर्ड स्‍तर पर जाने के बाद ऐसा लग रहा है क‍ि सोना एक बार फ‍िर 1 लाख पर लौटने की तैयारी कर रहा है.

gold rate

Why Gold Falls: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में भारी गिरावट जारी है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 12,000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है. इस पीली धातु में 9.6% की गिरावट आई है, जो अपने उच्चतम स्तर 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर वर्तमान स्तर लगभग 1,19,605 रुपये पर आ गई है, यानी 12,700 रुपये की गिरावट.

विज्ञापन

निवेशक इस गिरावट को लेकर थोड़े परेशान हैं. क्‍या यह एक बड़ी गिरावट का संकेत है या निवेश के लिए एक अवसर है? बाजार की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है और उतार-चढ़ाव के पैटर्न आसन्न अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से प्रभावित हैं.

विज्ञापन

क्‍यों ग‍िर रहा सोने का भाव ?

1. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की संभावना ने सोने के आकर्षण को कम कर दिया है, जिसे निवेशक आमतौर पर अनिश्चितता के दौर में पसंद करते हैं.

विज्ञापन

2. बाजार के खिलाड़ी इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के फैसले का इंतजार कर रहे थे.

3. प‍िछले कुछ समय में डॉलर मजबूत हुआ है.

विज्ञापन

4. निवेशको में मुनाफावसूली का रुख होने के कारण कीमतों में ग‍िरावट देखी गई.

5. त्योहारी सीजन खत्म हो गया है और मांग में अचानक ग‍िरावट आ गई है. हालांक‍ि सप्‍लाई अब भी ज्‍यादा होने के कारण भी सोने की कीमत में करेक्‍शन है.

विज्ञापन

6. जिन्होंने कम कीमत पर सोना खरीदा था, वो अब बिक्री का रुख कर रहे हैं.

7. बड़े निवेशक बॉन्ड की ओर रुख कर रहे हैं.

विज्ञापन

8. केंद्रीय बैंकों की सोना खरीदने की होड़ में अब स्थिरता आ गई है.

9. 2 नवंबर से शादी ब्याह का सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में जिन लोगों को गहने खरीदने थे, उन्‍होंने पहले ही खरीद ल‍िए हैं.

विज्ञापन

10. वैश्‍व‍िक स्‍तर पर तनाव का माहौल कम हुआ है और डॉलर की स्‍थ‍ित‍ि दोबारा मजबूत हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ