हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन है न‍िशांत कुमार? नीतीश के CM बनते ही क्‍यों हो रही इनकी चर्चा? जानें एजुकेशन से लेकर नेटवर्थ तक

Who is Nishant Kumar: 10वीं बार नीतीश सरकार आ चुकी है और इसके साथ ही एक नाम खूब चर्चा में आ रहा है. वह है न‍िशांत कुमार. आख‍िर कौन हैं न‍िशांत कुमार और क्‍या करते हैं. एजुकेशन से लेकर नेटवर्थ तक हर चीज यहां जानें.

विज्ञापन

Who is Nishant Kumar? : नीतीश कुमार ने एक बार फ‍िर ब‍िहार सीएम के तौर शपथ ले ली है. इसके साथ ही नीतीश कुमार के पर‍िवार (Nitish Kumar Family) से लेकर उनके नेटवर्थ (Nitish kumar Net Worth) तक के बारे में लोग जानना चाहते हैं. इसी बीच एक नाम ज‍िसके बारे में सबसे ज्‍यादा लोग जानना चाहते हैं, वह हैं नि‍शांत कुमार (Nishant Kumar). तो आइये आपको बताते हैं क‍ि न‍िशांत कुमार कौन हैं और नीतीश कुमार से उनका क्‍या नाता है?

नीतीश नहीं, इस शख्‍स के पास है सबसे लंबे समय तक CM रहने का ताज! जानें

कौन है न‍िशांत कुमार? (Who is Nishant Kumar)
निशांत कुमार नीतीश कुमार और उनकी पत्‍नी मंजू स‍िन्‍हा की इकलौती संतान हैं. उनका जन्म साल 1975 में हुआ था. साल 2007 में मंजू स‍िन्‍हा की मृत्‍यु हो गई.

विज्ञापन

कहां से की पढ़ाई (Nishant Kumar Education)
निशांत कुमार ने पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद वो मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल चले गए. इसके बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की.

क‍िससे की शादी (Nishant Kumar Wife)
न‍िशांत कुमार ने शादी नहीं की है. वह अभी तक अनमैर‍िड हैं.

विज्ञापन

Nitish Kumar Net Worth: क‍ितनी है बिहार के CM नीतीश की संपत्ति, प्रॉपर्टी और इनकम; जानें

क्‍या करते हैं (Nishant Kumar Proffession)
एक सीएम के बेटे होने के नाते न‍िशांत राजनीत‍ि में अपना कर‍ियर बना सकते थे. लेक‍िन उन्‍होंने अलग रास्‍ते पर चलने का फैसला क‍िया. वो पेशे से इंजीन‍ियर हैं.

विज्ञापन

क‍ितना है नेटवर्थ (Nishant Kumar Net Worth)
न‍िशांत की नेटवर्थ उनके प‍िता से ज्‍यादा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो करीब 3.6 करोड़ रुपये की संपत्‍त‍ि के माल‍िक हैं.

क्‍या पॉल‍िक्‍स में आएगे (Nishant Kumar will come in Politics or not)
निशांत कुमार का कहना है कि उन्हें पॉलिटिक्स में आने की कोई इच्छा नहीं है. साल 2017 में उन्होंने कहा था क‍ि मुझे पॉलिटिक्स में न तो कोई दिलचस्पी है और न ही इस फील्ड के बारे में कोई जानकारी है. हालांक‍ि निशांत सरकार के जरूरी फैसलों और राजनीतिक डेवलपमेंट में करीब से शामिल रहे हैं, साथ ही उन्होंने राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जैसे सोशलिस्ट आइकॉन के कामों की भी स्टडी की है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola