Nitish Kumar Net Worth: क‍ितनी है बिहार के CM नीतीश की संपत्ति, प्रॉपर्टी और इनकम; जानें

Nitish Kumar Income: नीतीश कुमार एक बार फ‍िर ब‍िहार के सीएम बन गए हैं और सीएम पद की 10वीं बार शपथ लेने वाले वो पहले सीएम बन गए हैं. क्‍या आप जानते हैं क‍ि नीतीश कुमार की नेटवर्थ क‍ितनी है? आइये जानते हैं.

Nitish Kumar
विज्ञापन

बिहार में एक बार फ‍िर नीतीश सरकार बन गई है. जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश ने इसके साथ ही कई र‍िकॉर्ड भी बना ल‍िए हैं. सुशासन बाबू अपनी स‍िंपल लाइफसाइल के ल‍िए भी काफी चर्च‍ित हैं. आज एक बार फ‍िर मुख्‍यमंत्री बनने के बाद लोग ये जानना चाहते हैं नीतीश कुमार क‍ितने अमीर हैं और उनकी नेटवर्थ क‍ितनी है?

नीतीश कुमार का जन्‍म 1 मार्च 1951 को हुआ था. गांव में पैदा हुए नीतीश कुमार राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बन जाएंगे, ये कभी क‍िसी ने नहीं सोचा था. कई बार मुख्यमंत्री रहने और जनता दल (यूनाइटेड) का नेतृत्व करने के बाद, वह अपने गवर्नेंस-फोकस्ड तरीके और विकास की पहल के लिए जाने जाते हैं. अपने राजनीतिक कद के बावजूद, नीतीश अपने कई साथियों की तुलना में सादगी और सादा जीवन जीने की इमेज बनाए रखते हैं.

विज्ञापन

क‍ितनी है नीतीश की नेटवर्थ (Nitish kumar Net Worth)
गवर्नेंस फोकस के लिए जाने जाने वाले नीतीश की घोषित संपत्ति लगभग 1.64 करोड़ है. इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है. चल संपत्ति, जैसे कैश, बैंक बैलेंस और दूसरी चीजें, कुल मिलाकर लगभग 16.97 लाख रुपये हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति लगभग 1.48 करोड़ रुपये है. नीतीश के पास 21052 रुपये कैश है और उनके बैंक खाते में 60,811 रुपये के करीब हैं. ये सारी जानकारी उन्‍होंने अपने हलफनामे में दी हैं.

द‍िल्‍ली में एक फ्लैट(Nitish Kumar Property)
नीतीश के पास द‍िल्‍ली में एक प्रॉपर्टी भी है. नई दिल्ली के द्वारका में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 1.48 करोड़ रुपये है. उनके पास लग्जरी कारें या बड़े बंगले नहीं हैं, जो उनकी तुलनात्मक रूप से लो-प्रोफाइल लाइफस्टाइल को दिखाता है, खासकर तब जब कई नेता कई करोड़ की संपत्ति दिखाते हैं.

विज्ञापन

क‍ितनी म‍िलती है सैलरी (Nitish Kumar Salary)
ब‍िहार के सीएम होने के नाते नीतीश कुमार को हर महीने 215,000 रुपये सैलरी म‍िलती है. बता दें क‍ि तेलंगाना के सीएम को सबसे ज्‍यादा 410,000 रुपये की सैलरी म‍िलती है. वहीं द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री को 390,000 रुपये और उत्‍तर प्रदेश के सीएम को 365,000 रुपये की प्रत‍ि माह सैलरी प्राप्‍त होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ