नीतीश नहीं, इस शख्‍स के पास है सबसे लंबे समय तक CM रहने का ताज! जानें

नीतीश ने बिहार में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का र‍िकॉर्ड बनाया है. लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं क‍ि देश का वो कौन सा मुख्‍यमंत्री है, ज‍िसके पास भारत में सबसे ज्‍यादा द‍िनों तक मुख्‍यमंत्री पद पर रहने का इत‍िहास रचा है? आइये आपको बताते हैं.

pawan chamling and nitish kumar
विज्ञापन

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बार फ‍िर ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री (Bihar Chief Minister) पद की शपथ ली है. इसके साथ ही नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले पहले व्‍यक्‍त‍ि बन गए हैं. इसके अलावा वो ब‍िहार में सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री के पद (longest serving chief minister of Bihar) पर बने रहने वाले सीएम बन गए हैं.

लेक‍िन देश में सबसे ज्‍यादा लंबे समय तक सीएम पद पर रहने वाले सीएम (longest serving chief minister of the state) रहने का र‍िकॉर्ड नीतीश कुमार के पास नहीं है. ये र‍िकॉर्ड क‍िसी और के पास है. ये र‍िकॉर्ड स‍िक्‍कि‍म के मुख्‍यमंत्री रहे पवन चामल‍िंग के पास है.

विज्ञापन

भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की लिस्ट यहां देखें

  1. पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम)
    पवन कुमार चामलिंग के नाम भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है. उन्होंने पहली बार 12 दिसंबर 1994 को शपथ ली थी और 27 मई 2019 तक लगातार सिक्किम पर राज किया. लगभग 24 साल और 165 दिन तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम क‍िया. चामलिंग पांच बार मुख्यमंत्री रहे. इतने लंबे समय तक देश में कोई भी नेता मुख्यमंत्री नहीं रहा.
  2. नवीन पटनायक (ओडिशा)
    दूसरे स्‍थान पर नवीन पटनायक का नाम आता है. जो 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री रहे. वह 24 साल 99 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे.
  3. ज्योति बसु (पश्‍च‍िम बंगाल)
    पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का नाम तीसरे स्‍थान पर है. वह 23 साल तक सीएम रहे. ज्योति बसु 21 जून 1977 से 6 नवंबर 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे. बसु ने भी पांच बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
  4. गेगोंग अपांग (अरुणाचल)
    गेगोंग अपांग ने अलग-अलग समय में 22 साल से ज्‍यादा समय तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया.
  5. लाल थनहवला (मिजोरम)
    लाल थनहवला इस सूची में पांचवे स्‍थान पर हैं, जो 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे. मिजोरम के मुख्यमंत्री के तौर पर लाल थनहवला का लंबा कार्यकाल 1984 से 2018 तक कई बार रहा.
  6. वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश)
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर वीरभद्र सिंह का कार्यकाल छह बार चला. वो 21 साल मुख्यमंत्री रहे.
  7. माणिक सरकार (त्रिपुरा)
    19 साल से ज्यादा मुख्यमंत्री पद पर रहकर माण‍िक सरकार ने भी र‍िकॉर्ड बनाया है. माणिक सरकार 11 मार्च 1998 से 9 मार्च 2018 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे.
  8. नीतीश कुमार(ब‍िहार)
    नीतीश कुमार 18 साल से ज्यादा समय से बिहार के मुख्यमंत्री हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ