Where Does Your EPF Money Go: आपका पीएफ का पैसा कहां लगाता है EPFO? SEBI के डेटा से हुआ बड़ा खुलासा

Where Does EPFO Invest Your EPF Money: जानिए आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ का पैसा EPFO कहां इन्वेस्ट करता है? SEBI रिपोर्ट से खुलासा हुआ, भारत के PMS मार्केट में 85% हिस्सा EPFO का है.

epfo (41)

EPFO Investment Rules: क्या शेयर बाजार में लगता है आपके PF का पैसा? जानिए सेबी की ताजा रिपोर्ट.

विज्ञापन

क्या आपने कभी सोचा है कि हर महीने आपकी सैलरी से जो पीएफ (EPF) का पैसा कटता है, उसका क्या होता है? या EPFO उस पैसे को खुद ही संभालकर रखता है? अगर आप भी सोचते हैं कि पीएफ का पैसा सिर्फ तिजोरी में जमा रहता है या सरकारी खजाने में रखा होता है, तो आप गलत हैं. SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के नए आंकड़ों ने एक बहुत ही दिलचस्प सच्चाई सामने रखी है.

आइए बेहद आसान तरीके से समझते हैं कि आपके रिटायरमेंट का पैसा सुरक्षित रखने और उस पर ब्याज देने के लिए EPFO इसे कहां और कैसे इन्वेस्ट करता है.

विज्ञापन

SEBI के डेटा से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सेबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत के डिसक्रीशनरी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के तहत मैनेज होने वाले कुल एसेट्स का लगभग 85% हिस्सा अकेले EPFO और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स का है.

तो अगर आपको ये नहीं पता है क‍ि PMS क्या है? तो बता दें क‍ि यह एक तरह की प्रोफेशनल सर्विस होती है, जहां बड़े-बड़े फंड मैनेजर्स और एक्सपर्ट्स पैसों को शेयर बाजार, बॉन्ड्स और सरकारी सिक्योरिटीज में सही तरीके से इन्वेस्ट करते हैं.

विज्ञापन

अक्सर लोग सोचते हैं कि PMS सर्विस सिर्फ बड़े-बड़े अमीर उद्योगपतियों और अमीरों के लिए होती है. लेकिन सच यह है कि देश के आम नौकरीपेशा कर्मचारियों का पीएफ फंड ही भारत के PMS मार्केट का सबसे बड़ा निवेशक है.

विज्ञापन

EPFO आपका पैसा कहां-कहां इन्वेस्ट करता है?
EPFO अपने पास जमा पीएफ के पैसों को सुरक्षित रखने और बेहतर रिटर्न कमाने के लिए तय नियमों (Investment Pattern) के तहत इन्वेस्ट करता है. फंड का बड़ा हिस्सा (लगभग 45-50%) सरकारी बॉन्ड्स में लगाया जाता है. यह सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. लगभग 35-45% हिस्सा अच्छी रेटिंग वाली प्राइवेट और सरकारी कंपनियों के बॉन्ड्स/डिबेंचर में इन्वेस्ट होता है. थोड़ा जोखिम लेकर बेहतर रिटर्न कमाने के लिए EPFO आपके पीएफ का 5 से 15% हिस्सा स्टॉक मार्केट (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ETFs) में भी इन्वेस्ट करता है.

बाकी बचा छोटा हिस्सा शॉर्ट-टर्म लिक्विड इंस्ट्रूमेंट्स में रखा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को क्लेम का पैसा तुरंत दिया जा सके.

विज्ञापन

इससे आपको क्या फायदा होता है?
एक्सपर्ट फंड मैनेजर्स के जरिए निवेश होने के कारण आपका पैसा डूबने का खतरा नहीं रहता. सही जगह इन्वेस्ट होने के कारण ही EPFO आपको हर साल 8% से ज्यादा का आकर्षक ब्याज दे पाता है. लंबे समय में कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का फायदा उठाकर आपका पीएफ फंड धीरे-धीरे एक बड़ा फंड बन जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ