PM Vishwakarma Scheme: केंद्र सरकार ने जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इसी कड़ी में पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Scheme) की शुरुआत की गई। योजना के शुरू होने से अब तक के आंकड़ों को देखें तो इसमें 2.58 करोड़ लोगों ने आवेदन किया है। आज आपको बताएंगे किन लोगों के लिए ये योजना शुरू की गई और कैसे इसमें अप्लाई कर सकते हैं?
विश्वकर्मा योजना में कितने आवेदन?
देश में पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के कल्याण के लिए पिछले साल पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च की गई। हाल ही में इस योजना के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक, अब तक कुल 25.8 मिलियन (2.58 करोड़) आवेदन मिल चुके हैं। जिनमें से 2.37 मिलियन (23,70,000 लाख) आवेदन ऐसे हैं जो तीन चरण पास करने के बाद सफलतापूर्वक रजिस्टर हो चुके हैं। अब तक लगभग 10 लाख रजिस्टर लोगों को उनके व्यवसाय के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए ई-वाउचर के जरिए 15,000 रुपये तक की टूलकिट राशि भी मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें: PM मोदी का करोड़ों लोगों को दिवाली गिफ्ट! PM-JAY योजना में इलाज मुफ्त, ऐसे करें आवेदन
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना?
पीएम विश्वकर्मा योजना शिल्पकारों और कारीगरों को उनकी सेवाओं को बढ़ाने में शुरू से अंत तक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र द्वारा विकसित कार्यक्रम है। यह योजना सितंबर 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। यह योजना कारीगरों और शिल्पकारों को समर्थन देने के लिए बनाई गई है। योजना में कारीगरों को टूलकिट, क्रेडिट सहायता दी जाती है। इसके साथ ही ऐसा मंच दिया जाता है जहां पर शिल्पकार अपने ब्रांड का प्रचार कर सकते हैं।
सांकेतिक तस्वीर पीएम विश्वकर्मा योजना
कैसे करें अप्लाई?
विश्वकर्मा योजना 2024 में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल साइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं। यहां पर विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखेगा। इसमें मांगी गई तमाम जानकारियां भर दें। इसके लिए किसी नजदीकी सर्विस सेंटर पर भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Indian Railway: ट्रेन में Upper Berth या लोअर बर्थ पर क्या कहता है रेलवे का नियम
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
6 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
12 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
14 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
15 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
16 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
17 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
18 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
20 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
20 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines