How to Update Voter ID Photo Online: आधार कार्ड (Aadhar Card) की तस्वीर को हम सभी पसंद नहीं करते हैं, ठीक वैसे ही कुछ लोगों अपने वोटर आईडी कार्ड पर लगी फोटो को भी नापसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और अपने वोटर कार्ड से पुरानी तस्वीर हटाना चाहते हैं तो इसके लिए कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है और ना ही लंबी लाइन में लगने की कोई जरूरत है। आप आसानी से घर बैठे अपने वोटर कार्ड से पुरानी तस्वीर हटाकर कार्ड पर अपनी नई फोटो लगवा सकते हैं।
वोटर कार्ड का अपडेट होना जरूरी
देशभर में चुनावी माहौल बना हुआ है और ऐसे में हर मतदाता के पास उनका वोटिंग कार्ड होना जरूरी है। सिर्फ मतदान कार्ड का होना ही जरूरी नहीं है बल्कि इसका अपडेट होना भी बहुत जरूरी है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने वोटिंग कार्ड को नाम, पता और अन्य जानकारी के साथ अपडेट कर लें। अगर वोटर कार्ड से तस्वीर बदलना चाहते हैं, तो आइए आपको वोटर कार्ड से पुरानी तस्वीर हटाकर नई तस्वीर लगाने का आसान तरीका बताते हैं।
कैसे बदलें वोटर कार्ड से तस्वीर?
वोटिंग कार्ड से तस्वीर बदलने के लिए आप ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। अपने वोटर कार्ड से पुरानी तस्वीर हटाकर नई लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप चुनाव आयोग की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग के ऑफिशियल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वोटर सर्विस पोर्टल की मदद से कैसे बदलें वोटिंग कार्ड की तस्वीर?
- सबसे पहले अपने राज्य के वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं।
- यहां पर पहले आपको लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद आपको पेज पर वोटर लिस्ट का ऑप्शन शो होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपको करेक्शन का ऑप्शन चुनना होगा।
- अब आपको एक फॉर्म शो होगा जिसका नाम फॉर्म 8 होगा, उसे ओपन करें।
- इसमें अपने नाम, पता आदि जानकारी भरने के बाद फोटोग्राफ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड कर, मांगे गए दस्तावेज जमा करें।
- फोटो चेंज के प्रोसेस को अपनाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इस तरह से आपके वोटर कार्ड से तस्वीर अपडेट हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Voter ID न होने पर भी कर सकते हैं मतदान, जानिए कैसे?
Voter Helpline App से कैसे चेंज करें तस्वीर?
- सबसे पहले अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करें।
- आप प्लेस्टोर या ऐप स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद ऐप को ओपन करें और उसमें अपने फोन नंबर से लॉगिन करें।
- वोटर हेल्पलाइन ऐप में आपको Voter Registration का ऑप्शन शो होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद कई ऑप्शन दिखेंगे, जिनमें से एक फ्रॉम 8 भी होगा।
- फ्रॉम 8 पर क्लिक करने के बाद आपको नाम, पता आदि जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद आपको फोटोग्राफ अपडेट करने के लिए एक ऑप्शन शो होगा।
- यहां अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करें और आगे प्रोसेस को अपनाएं।
- सभी जानकारी भरने के बाद प्रोसेस को पूरा करते हुए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card: घर बैठे ऐसे करें Apply, देखिए पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
10 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines