हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा 

Paytm vijay shekhar sharma resign: Paytm ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि विजय शेखर शर्मा ने सोमवार को paytm payments bank के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। विजय शेखर शर्मा पेटीएम पेमेंट बैंक के पार्ट टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे। आज दिन में पेटीएम (One 97 Communications) के शेयर प्राइस में सुधार आया है।

विज्ञापन
vijay shekhar sharma

Paytm vijay shekhar sharma resign: पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। Paytm ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि विजय शेखर शर्मा ने सोमवार को paytm payments bank के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

आज दिन में शेयर प्राइस में उछाल

जानकारी के अनुसार कंपनी अब बोर्ड का पुनर्गठन करेगी। बता दें इससे पहले आज दिन में पेटीएम (One 97 Communications) के शेयर प्राइस में सुधार आया है। पेटीएम के शेयर में 5 फीसदी का उछाल देखा गया। कंपनी का शेयर 427.95 रुपए पर क्लोज हुआ है।

विज्ञापन

15 मार्च तक है राहत

बता दें कि आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक का आदेश जारी किया था। यह निर्देश 29 फरवरी से लागू होना था। लेकिन इस बीच आरबीआई ने अपने नए आदेश में रोक को 15 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। दरअसल, कंपनी द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक में गड़बड़ी पाई गई थी। 15 मार्च के बाद पेटीएम ग्राहक खातों और वॉलेट में क्रेडिट स्वीकार नहीं कर सकता है।

विज्ञापन

चार बैंकों से बातचीत

इससे पहले सूचना आई थी कि पेटीएम अपनी UPI ट्रांसजेक्शन जारी रखने के लिए एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक से हाथ मिला सकता है। बीते दिनों आरबीआई ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को कहा था कि पेटीएम के ग्राहकों को नए बैंकों में ट्रांसफर किया जाए। आरबीआई की सलाह थी कि जब तक यह काम खत्म नहीं होता है तब तक पेटीएम पर नए कस्टमर नहीं जोड़े जा सकते। आरबीआई ने स्पष्ट किया था कि पेटीएम क्यूआर कोड यूज करने वाले विक्रेता किसी भी बैंक और एक या एक से अधिक बैंकों के साथ सेटलमेंट अकाउंट खोल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PayTm FASTag की जगह यूज कर सकते हैं यह 5 ऑप्शन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Paytm को झटका और UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, रिजर्व बैंक ने NPCI के लिए जारी की एडवाइजरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola