Paytm को झटका और UPI यूजर्स के लिए गुड न्यूज, रिजर्व बैंक ने NPCI के लिए जारी की एडवाइजरी

Paytm Payments Bank Latest Update: पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लेकर ताजा अपेडट सामने आया है।यूजर्स को बड़ी राहत RBI ने दी है। साथ ही बैंक ने NPCI के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उसे पेटीएम पेमेंट बैंक सर्विस जारी करने के लिए ऑप्शन तलाशने को कहा गया है।

Paytm Payments Service

पेटीएम पेमेंट सर्विस बैंक को लेकर RBI ने नई पहल की है।

Paytm Payments Bank Latest Update: Paytm को बड़ा झटका देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Paytm पेमेंट बैंक यूजर्स को राहत दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने संकेत दिए है कि वह पेटीएम की UPI सेवाओं को बरकरार रखना चाहता है। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के लिए एक एडवाइजरी की है।

विज्ञापन

बैंक की ओर से कहा गया है कि पेटीएम ऐप से भुगतान की सर्विस बरकरार रहनी चाहिए, इसके लिए थर्ड पार्टी का विकल्प तलाश जाए। NPCI पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर सर्च करे, जो हाई वॉल्यूम वाले UPI ट्रांजेक्शन कराने की क्षमता रखते हों और उन्हें सर्टिफिकेशन दिया जा सके। इसके लिए 15 मार्च 2024 तक का समय दिया जाता है।

विज्ञापन

4 से 5 बैंकों का ऑप्शन देने के निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्देश दिए हैं कि 15 मार्च से Paytm पेमेंट्स बैंक बंद हो जाएगा, लेकिन सर्विस पहले की तरह बरकरार रखने के लिए थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) की जरूरत है, जो NPCI द्वारा अप्रूव्ड बैंक होंगे। RBI के इस नए फैसले से ग्राहक UPI अकाउंट को ट्रांसफर कर पाएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि NCPI ही देशभर में UPI ट्रांजेक्शन के लिए जिम्मेदार है। इसलिए रिजर्व बैंक ने NCPI से कहा कि वह पेटीएम यूजर्स को 4 से 5 बैंकों का ऑप्शन दे, ताकि वे समय रहते अपने पेटीएम अकाउंट को ट्रांसफर कर सकें। पहले रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद बंद करने करने आदेश जारी किया था, लेकिन अब इसकी सीमा 15 मार्च 2024 तक हो गई है।

विज्ञापन

Paytm में कितने डिजिटल वॉलेट हैं?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 300 मिलियन से ज्यादा डिजिटल वॉलेट हैं। 40 मिलियन बिजनेसमैन इससे लेन-देन करते हैं। पेटीएम के अलावा लोग लेन-देन करने के लिए फोनपे, गूगल पे, भीम ऐप, अमेजन पे, व्हाट्सएपे पे, HDFC का पेजैब, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज, एयरटेल पेमेंट बैंक आदि का भी इस्तेमाल करते हैं। दूसरी ओर, ऑनलाइन पेमेंट सर्विस के जरिए लेन-देन करने वालों की लिस्ट में भारत अव्वल है।

यहां ऑटो वाले से लेकर बिजनेसमैन तक सभी ऑनलाइन लेन-देन करते हैं। दुनियाभर के 13 देशों में UPI पेमेंट सर्विस लॉन्च हो चुकी है। टॉप पर आता है क्योंकि यहां सब्जी बेचने वाले से लेकर अमीर उद्योगपति तक हर कोई इस सुविधा का लाभ उठा रहा है। हाल ही में कुल 11 देशों में यूपीआई सर्विस लॉन्च की गई थी। वहीं अब श्रीलंका और मॉरिशस में भी यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च होने के बाद अब इस लिस्ट में कुल 13 देश हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ