जापान में यूपीआई, NPCI इंटरनेशनल ने NTT डेटा के साथ क‍िया समझौता; जानें भारत के अलावा क‍िन देशों में चलता है UPI

एनपीसीआई इंटरनेशनल और एनटीटी डेटा के बीच हुए एक समझौते के बाद, जापान जाने वाले भारतीय पर्यटक जल्द ही भुगतान के लिए यूपीआई का उपयोग कर सकेंगे. इस साझेदारी के तहत, यात्री एनटीटी डेटा द्वारा प्रबंधित व्यापारिक स्थानों पर अपने यूपीआई ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर सकेंगे, जिससे उन्हें एक परिचित और सहज डिजिटल भुगतान अनुभव मिलेगा.

UPI (5)

क्या आप अपनी अगली छुट्टियों में जापान जा रहे हैं, लेकिन पेमेंट मैनेज करने को लेकर परेशान हैं? अब टेंशन छोड़ दें. क्‍योंक‍ि जापान आने वाले भारतीय पर्यटक जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके भुगतान कर पाएंगे. इस सुविधा के ल‍िए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की वैश्विक शाखा, NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और जापान की NTT DATA के बीच समझौता हुआ है.

विज्ञापन

इस समझौते के तहत, NTT DATA द्वारा प्रबंधित व्यापारिक स्थानों पर UPI स्वीकार किया जाएगा, जहां भारतीय यात्री भुगतान करने के लिए अपने सामान्य UPI ऐप का उपयोग करके केवल QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकेंगे. इससे एक सहज और अधिक परिचित डिजिटल भुगतान अनुभव प्राप्त होगा.

विज्ञापन

NPCI ने कहा, “यह समझौता ज्ञापन एक रणनीतिक गठबंधन की नींव रखता है, जो भारतीय पर्यटकों के भुगतान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जापानी बाजार में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की स्वीकृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. “

क‍िन देशों में यूज कर सकते हैं UPI

विज्ञापन

यहां उन देशों की सूची दी गई है जहां आप UPI का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं:

भूटान

विज्ञापन

फ्रांस

मॉरीशस

विज्ञापन

नेपाल

सिंगापुर

विज्ञापन

श्रीलंका

यूएई

विज्ञापन

कतर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ