हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

UPI Payment करते समय क्या बैंक सर्वर हो गया है डाउन? तो ऐसे भेजें पैसे

विज्ञापन

UPI Payment Offline: आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं, जिसके लिए कई सारे डिजिटल पेमेंट ऐप्स भी हैं। जबकि, इन सभी का एक माध्यम यूपीआई पेमेंट बन चुका है। यूपीआई पेमेंट से एक दूसरे को कहीं से भी पैसे भेजना आसान हो चुका है। छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों के अलावा एक दूसरे को पैसे भेजने के लिए यूपीआई का सहारा लिया जाता है। हालांकि, इसके लिए कहीं न कहीं ऑनलाइन होना यानी इंटरनेट का होना जरूरी हो जाता है। कई बार पेमेंट करते-करते बैंक सर्वर ही काम करना बंद कर देता है जिससे पेमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ ही नहीं पाती है।

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आप पैसे को ट्रांसफर सिर्फ बैंक सर्वर के डाउन होने के वजह से नहीं कर पाएं हैं तो आप एक ट्रिक को अपना सकते हैं। आज हम आफके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं जो बैंक सर्वर डाउन होने के बाद भी आपको पेमेंट करने की सुविधा दे सकता है।

ये भी पढ़ें- iPhone 15 लॉन्च होने से पहले आईफोन 13 हुआ बेहद सस्ता! मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

विज्ञापन

UPI Payment via Bank Server Down

अक्सर यूपीआई पेमेंट करने के दौरान अचानक से बैंक सर्वर डाउन बताने लगता है। ऐसे में ‘सर्विस इज अनअवेलबल’ या फिर ‘सर्वर इज नॉट अवेलबल’ जैसे मैसेज शो होने लगते हैं। ऐसे में परेशान होने की जगह आप एक नंबर को डायल करके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

किस नंबर से अकाउंट का करें सेटअप

एक जानकारी के मुताबिक 08045163666 पर कॉल करके आप अपने बैंक अकाउंट का सेटअप कर सकते हैं। इसके बाद आपको यूपीआई रजिस्टर करना होगा। इसके बाद जिस नंबर पर पैसे भेजना चाहते हैं उस नंबर को एंटर करें और फिर जितने पैसे भेजने हैं उतना अमाउंट भी एंटर करें। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से लिंक नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें और फिर इस तरह तरह से यूपीआई पेमेंट हो सकेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola