हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UPI Charges: ना टैक्स है, ना सेस… UPI पर चार्ज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समझाया रूल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि UPI पर MDR का बोझ आम जनता पर नहीं पड़ेगा. 2000 रुपये से कम के ट्रांजेक्शन पूरी तरह फ्री रहेंगे.

विज्ञापन
UPI Charges Truth: क्या अब गूगल पे और फोनपे करने पर कटेगा पैसा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई पूरी सच्चाई

अगर आप भी दुकानों, फल-सब्जी के ठेलों या बड़े मॉल्स में ऑनलाइन पेमेंट के लिए UPI जैसे क‍ि गूगल पे, फोनपे, पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो पिछले कुछ दिनों से तैर रही यूपीआई पर चार्ज लगने की खबरों से आपका परेशान होना स्वाभाविक है.

लेकिन इस पूरे मामले पर देश की वित्त मंत्री नर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. विपक्ष के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए उन्होंने साफ कहा है कि UPI ट्रांजेक्शन पर ग्राहकों से एक भी रुपया अतिरिक्त नहीं लिया जाएगा. यह कोई टैक्स या सेस नहीं है और आम जनता पर इसका कोई बोझ नहीं पड़ेगा.

तो समझते हैं कि यह MDR क्या है, क्या सच है और क्या अफवाह…

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : UPI बंद कर दिया तो साल में बचेंगे 15000 रुपये? जानिए हैरान करने वाली UPI स्कैनर की सीक्रेट बात

ना टैक्स, ना सेस, आम जनता की जेब रहेगी सेफ

वित्त मंत्री ने संसद से लेकर मीडिया तक यह बात दोहराई है कि विपक्ष इस मुद्दे पर सिर्फ भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने इस पूरे गणित को बेहद सरल शब्दों में समझाया. MDR क्या है? यह Merchant Discount Rate है, जो सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे बैंक और पेमेंट ऐप आपस में सिस्टम को बेहतर बनाने और बेहतर सर्विस देने के लिए तय करते हैं. यह सरकार का कोई टैक्स या सेस (Cess) नहीं है, इसलिए इसका पैसा सरकार के खजाने (Consolidated Fund of India) में नहीं जाता है.

विज्ञापन

यह चार्ज ऑपरेटर्स और मर्चेंट्स (व्यापारियों) के बीच का मामला है. इसका बोझ किसी भी स्थिति में आम उपभोक्ता पर पास नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : 2000 से ऊपर UPI पेमेंट बंद? गाजियाबाद से MP तक दुकान और पेट्रोल पंपों पर टंगे बोर्ड

विज्ञापन

NPCI का नया नियम: किस पर लगेगा और किस पर नहीं?
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में नया MDR फ्रेमवर्क पेश किया है. ज‍िसके मुताब‍िक 2000 तक के छोटे लेन-देन पूरी तरह से मुफ्त रहेंगे, इन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. 2000 रुपये से अधिक के Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजेक्शन यानी कस्‍टमर से दुकानदार पर 0.4% का MDR लागू होगा, जिसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है.

देश में होने वाले करीब 96% P2M ट्रांजेक्शन 2000 रुपये से कम के होते हैं, इसलिए आम जनता और छोटे दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

तो अगली बार जब आप चाय की टपरी से लेकर बड़े स्टोर तक QR कोड स्कैन करके पेमेंट करें, तो बेझिझक करें. UPI आपके लिए बिल्कुल फ्री था और आगे भी फ्री ही रहेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola