UPI बंद कर दिया तो साल में बचेंगे 15000 रुपये? जानिए हैरान करने वाली UPI स्कैनर की सीक्रेट बात

क्या रोजाना UPI इस्तेमाल करने से आपका खर्च बढ़ रहा है? जानें कैसे UPI की आसान पेमेंट आदत आपको साल में हजारों का नुकसान पहुंचा रही है और इसे रोकने के स्मार्ट तरीके

Person Scanning UPI QR Code to Make Payment and Save Money Concept

Stop Using UPI Save Money: क्या UPI बंद करने से सच में बचेंगे हजारों रुपये? जानें ऑनलाइन पेमेंट का पूरा गणित (फाइल फोटो)

आज के डिजिटल दौर में हमारी जेब से पर्स और कैश लगभग गायब ही हो चुका है. सब्जी वाले की दुकान हो, चाय का टपरी वाला हो या शॉपिंग मॉल—हर जगह हमारा हाथ जेब में फोन तलाशता है और क्यूआर कोड स्कैन (QR Code Scan) करके कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो जाता है.

विज्ञापन

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह 10, 20 और 50 रुपये की आसान चुटकी आपकी जेब में कितना बड़ा छेद कर रही है? हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 81% लोग रोजाना UPI का इस्तेमाल करते हैं और एक औसतन व्यक्ति हर दिन UPI के जरिए करीब 200 रुपये का ट्रांजैक्शन कर देता है.

विज्ञापन

आइए, समझते हैं कि कैसे UPI की सहूलियत हमारे दिमाग से सोचने का समय छीन रही है और साल में हम बिना वजह कितना पैसा उड़ा देते हैं.

विज्ञापन

हाथ से कैश जाने का दर्द VS UPI का स्कैन एंड भूल जाओ

जब आप अपनी जेब से 100 रुपये का करारा नोट निकालकर किसी को देते हैं, तो आपके दिमाग में एक छोटा सा सिग्‍नल जाता है – भाई, पैसे कम हो रहे हैं. इसे साइकोलॉजी में पेन ऑफ पेइंग (Pain of Paying) कहते हैं.

लेकिन UPI में क्या होता है? आपने फोन निकाला, स्कैनर के सामने रखा, PIN डाला और काम खत्म. न नोट गिना, न छुट्टे पैसों का झंझट. इसी बिना दर्द वाले पेमेंट के चक्कर में हम वो फालतू चीजें भी खरीद लेते हैं जिनकी हमें वाकई जरूरत नहीं होती. जैसे शाम को घूमते-घूमते बेवजह 50 रुपये की कोल्ड कॉफी पी लेना या 20 रुपये का स्‍नैक्स खा लेना.

विज्ञापन

गणित समझिए: साल भर में कितनी होगी बचत?
अगर आप हर दिन औसतन 200 का ट्रांजैक्शन UPI से करते हैं तो एक महीने का खर्च: 200×30= 6000 रुपये. इसमें से करीब 900 रुपये से 1200 रुपये केवल इसलिए खर्च होते हैं क्योंकि पेमेंट करना बेहद आसान था. अगर आप सिर्फ इस बेवजह के खर्च पर लगाम लगा लें, तो आप साल में 10800 रुपये से 14400 रुपये यानी लगभग 15000 रुपये तक आसानी से बचा सकते हैं.

तो क्या UPI चलाना पूरी तरह बंद कर दें?
UPI बंद करना इसका सही समाधान नहीं है, क्योंकि इसने हमारी जिंदगी को बेहद आसान और सुरक्षित बनाया है. समाधान है- अपनी आदतों पर कंट्रोल करें. राशन, दूध, बिजली-पानी का बिल और ट्रैवल जैसे जरूरी कामों के लिए UPI का इस्तेमाल जारी रखें. ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाने या फालतू खर्चों के लिए UPI ऐप या बैंक में साप्ताहिक या मासिक स्पेंडिंग लिमिट (Spending Limit) सेट कर दें.

विज्ञापन

अगर आपको लगता है कि आप शाम की चाय-नाश्ते में ज्यादा स्कैन करते हैं, तो हफ्ते का 500 रुपये कैश जेब में रखें और उसी से खर्च करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ