Upcoming IPO: बचा लो पैसे...आ रहे हैं ये दो आईपीओ, KRN Heat Exchanger की तरह पैसे कर देंगे डबल?

Upcoming IPO October 2024: अगर आप भी किसी अच्छे आईपीओ का वेट कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। जल्द ही दो नए आईपीओ आ रहे हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं…

Upcoming IPO: बचा लो पैसे...आ रहे हैं ये दो आईपीओ, KRN Heat Exchanger की तरह पैसे कर देंगे डबल?
विज्ञापन

Upcoming IPO October 2024: आपने KRN Heat Exchanger IPO के बारे में सुना होगा, जिसने निवेशकों के पैसे को एक ही दिन में डबल कर दिया। अब दो नए IPO आ रहे हैं। यानी फिर से आपके पास अच्छा रिटर्न लेने का शानदार मौका है। जी हां, 8 अक्टूबर को दो नए आईपीओ आ रहे हैं। जिसमें आप पैसा लगा कर अच्छा रिटर्न ले सकते हैं। इसमें पहला है गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ और दूसरा शिव टेक्सचेम लिमिटेड कंपनी का आईपीओ है। चलिए इनके बारे में जानें

Garuda Construction & Engineering Limited IPO

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) 8 अक्टूबर, मंगलवार को बोली के लिए खुलेगा। कंपनी अपने शेयर्स की कीमत 92-95 रुपये प्रति शेयर के बीच रखेगी, जहां निवेशक कम से कम 157 इक्विटी शेयर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसे आप गुरुवार, 10 अक्टूबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं और इसके शेयर्स की लिस्टिंग डेट 15 अक्टूबर है।

Advertisment

Garuda Construction & Engineering Limited IPO – GMP

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर का ग्रे मार्केट में वैल्यू 3 अक्टूबर 2024 तक 0% प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। ग्रे मार्केट में शेयर्स का कारोबार ₹95 पर हुआ।

Shiv Texchem IPO

Shiv Texchem, हाइड्रोकार्बन-बेस्ड रसायनों का इम्पोर्टर और डिस्ट्रीब्यूटर 8 अक्टूबर को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) ला रहा है। IPO का प्राइस बैंड 158-166 रुपये प्रति शेयर होने वाला है। कंपनी का लक्ष्य IPO के जरिए 101.35 करोड़ जुटाना है। यह राशि पूरी तरह से नए जारी किए जाने वाले 61.05 लाख इक्विटी शेयर्स से आएगी। बता दें कि Shiv Texchem इस वर्ष SME (स्मॉल कैपिटलाइजेशन) सेगमेंट में 100 करोड़ से ज्यादा जुटाने वाली सातवीं कंपनी होगी।

विज्ञापन

Shiv Texchem IPO – GMP

शिव टेक्सकेम आईपीओ का जीएमपी अभी ₹40 है।

ये आईपीओ KRN Heat Exchanger की तरह पैसे कर देंगे डबल?

ग्रे मार्केट में अभी दोनों कंपनियों के शेयर्स का GMP उतना अच्छा नहीं दिख रहा है। हालांकि सोमवार को GMP बढ़ने की उम्मीद है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि आईपीओ जीएमपी यह अनुमान लगाने में मदद करता है कि शेयर का लिस्टिंग प्राइस क्या हो सकता है।

विज्ञापन

(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ