UP के इन रूट्स पर म‍िल रही किराए में 20% की छूट; जानें पूरी डिटेल्स

UPSRTC ने ग्रामीण इलाकों के लोगों को राहत देने के लिए कई रोडवेज बसें शुरू की हैं. सरकार ने जनता बस सर्विस के तहत कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रियों को कम कीमत पर यात्रा का विकल्प देने के लिए बलरामपुर में 103 बसों का बेड़ा लगाया है.

UPSRTC Janta Bus Service 2026

यूपी में जनता बस सर्व‍िस शुरू की गई है.

अगर आप यूपी में रहते हैं तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा (UPSRTC Janta Bus Service 2026) के तहत अब यात्री साधारण बसों के मुकाबले 20% कम किराए (UP Roadways 20% discount routes) में सफर कर सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रोडवेज जनता बस सेवा: अब ग्रामीण सफर होगा 20% सस्ता

इस सेवा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका सस्ता किराया (CM Gramin Janta Seva Bus fare) है. जहां रोडवेज की सामान्य बसों का किराया करीब 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर है, वहीं जनता बस सेवा में यात्रियों को मात्र 1.04 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा.

विज्ञापन

इन 5 जिलों में शुरू हुए सबसे ज्यादा रूट्स (UP Janta Bus Seva routes)
यूपी के लगभग सभी बड़े क्षेत्रों में इन बसों का संचालन शुरू हो चुका है. यह सेवा यूपी के 20 परिवहन क्षेत्रों (लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ आदि) के 385 से अधिक ग्रामीण रूटों पर उपलब्ध .

अमेठी: अमेठी-सुल्तानपुर, अमेठी-प्रतापगढ़, अमेठी-रायबरेली
सीतापुर: सीतापुर-नीमसार, सीतापुर-महमूदाबाद, महमूदाबाद-रेउसा
बदायूं: बिसौली-आसफपुर, बदायूं-आंवला, सहसवान-भवानीपुर
नोएडा: नोएडा (मोरना) से कलौंदा और जहांगीरपुर
बलरामपुर: तुलसीपुर-इटवा, उतरौला-मनकापुर, हरिहरगंज-सिरसिया

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा: डग्गामार वाहनों से मिलेगी मुक्ति
सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों, दैनिक मजदूरों और छोटे व्यापारियों को डग्गामार (प्राइवेट डग्गामार) बसों के शोषण से बचाना है. ये बसें (Affordable bus service UP) सीधे गांवों को तहसील और जिला मुख्यालयों से जोड़ती हैं.

विज्ञापन

कैसे पहचानें ‘जनता सेवा’ बस?
यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों को एक विशिष्ट पहचान दी गई है:

विज्ञापन

खास रंग: ये बसें सामान्य नीली या केसरिया बसों से अलग ग्रामीण थीम के रंगों में होती हैं.

बोर्ड: बस के आगे और किनारे पर मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा स्पष्ट रूप से लिखा होता है.

विज्ञापन

सिंगल क्रू: इन बसों के सफल संचालन के लिए सरकार ने ड्राइवरों और कंडक्टरों के मानदेय में भी वृद्धि की है ताकि सेवा सुचारू रहे. सरकार ने हाल ही में इन बसों के चालकों/परिचालकों का मानदेय (Honorarium) 14 पैसे प्रति किमी बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

FAQs
Q1. क्या इन बसों में पास (Pass) मान्य है?
हां, यूपी रोडवेज के नियमों के अनुसार पात्र श्रेणियों के पास इन बसों में भी मान्य हैं.

Q2. जनता बस सेवा का किराया कितना कम है?
यह सामान्य रोडवेज बसों के मुकाबले 20 प्रतिशत तक सस्ता है.

विज्ञापन

Q3. टिकट कहां से मिलेगा?
आप बस के भीतर कंडक्टर से या ऑनलाइन UPSRTC की वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ