उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए योगी सरकार महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लाने की तैयारी में है. महिला वोट बैंक को साधने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता योजना पर विचार कर रही है. महिला कल्याण विभाग के जरिए इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. अगर यह योजना लागू होती है, तो चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के बैंक खातों में 20000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है.
50-50 हजार रुपये का प्लान: किस्तों में कैसे मिलेंगे पैसे?
प्रस्तावित योजना के तहत एलिजिबल महिलाओं को कुल 50000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जो अलग-अलग किस्तों में मिलेगी. पहली किस्त चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खाते में 20000 रुपये भेजे जाएंगे. बाकी चुनाव के बाद अगर सरकार दोबारा बनती है, तो 10-10 हजार रुपये की 3 किस्ते जारी की जाएंगी.
किन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता?
योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को संबल देना है. इसलिए इसका लाभ बीपीएल (BPL) परिवार यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाएं और एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को मिलेगा. जिन परिवारों की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं है, उन परिवारों की महिलाएं इसके दायरे में आ सकती हैं.
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मॉडल से मिली प्रेरणा
अन्य राज्यों में महिलाओं के लिए चलाई गई डायरेक्ट कैश ट्रांसफर (DBT) योजनाओं को चुनाव में मिली बड़ी सफलता को देखते हुए यूपी में यह कदम उठाया जा रहा है:
मध्य प्रदेश: लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं.
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये महीना मिल रहा है.
हरियाणा: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपये महीना दिए जा रहे हैं.
बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जरिए महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे.
पेंशनभोगियों को राहत और छात्राओं को फ्री स्कूटी
इस बड़े ऐलान के अलावा सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और छात्राओं के लिए भी कई बड़े फैसले लेने जा रही है:
- पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी: राज्य के लगभग 1.18 करोड़ से ज्यादा वृद्धावस्था, विधवा, निराश्रित और दिव्यांग पेंशनभोगियों की पेंशन में 500 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी की जा रही है.
- छात्राओं को फ्री स्कूटी: मेधावी छात्राओं के लिए फ्री स्कूटी योजना के तहत 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 12 लाख तक की सालाना आय वाले परिवारों की छात्राओं को स्कूटी के साथ हेलमेट, 4 लीटर पेट्रोल, फ्री रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस भी मिलेगा.
अगर यूपी सरकार की यह योजना लागू होती है, तो यह राज्य की करोड़ों महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत बड़ी आर्थिक राहत साबित होगी. सरकारी स्तर पर विचार-विमर्श शुरू हो चुका है और जल्द ही इस पर आधिकारिक मुहर लग सकती है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
46 mins agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
6 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
6 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
7 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
8 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines