Ration Subsidy New Rule: अब बैंक खाते में आएंगे राशन के पैसे! 30 दिन में अनाज नहीं खरीदा तो डूब जाएगी सब्सिडी

Ration Subsidy e-Rupee Wallet 2026: PMGKAY के तहत चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली में राशन सब्सिडी अब PNB Digital Rupee वॉलेट में आएगी. जानिए 30 दिन की समयसीमा और KYC प्रक्रिया.

Ration Subsidy in Digital Rupee: अब डिजिटल रूपी से मिलेगा राशन! 30 दिन में पैसा इस्तेमाल न करने पर क्या होगा?
1 / 6

चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली में 14 अगस्त 2026 से राशन की सब्सिडी अब सीधे डिजिटल रूपी (e-Rupee) के रूप में लाभार्थियों के ई-वॉलेट में आएगी. पीएमजीकेएवाई (PMGKAY) के तहत शुरू हुई इस नई व्यवस्था का मुख्य मकसद राशन की चोरी रोकना है.

विज्ञापन

राशन दुकानों पर कर पाएंगे स्‍कैन

राशन दुकानों पर कर पाएंगे स्‍कैन 2 / 6

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पैसा पर्पज बाउंड है. यानी इस डिजिटल रूपी से आप सिर्फ सरकारी राशन दुकान (Fair Price Shop) पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके गेहूं या चावल ही खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

गलत इस्तेमाल पर लगेगा ब्रेक

गलत इस्तेमाल पर लगेगा ब्रेक3 / 6

पहले बैंक खाते में पैसा आने पर कुछ लोग उसे अन्य निजी जरूरतों में खर्च कर देते थे. लेकिन अब e-Rupee से आप मोबाइल रिचार्ज, कपड़े या शराब जैसी चीजें नहीं खरीद पाएंगे. यह पैसा केवल राशन दुकानों पर लगे क्यूआर कोड पर ही एक्सेप्ट होगा.

30 दिनों की समयसीमा और पैसा वापसी

30 दिनों की समयसीमा और पैसा वापसी4 / 6

ध्यान दें! ई-वॉलेट में आए पैसे की वैलिडिटी केवल 30 दिनों के लिए होगी. अगर लाभार्थी 1 महीने के भीतर राशन नहीं खरीदता है, तो यह रकम अपने आप (Auto-Refund) सरकार के खाते में वापस चली जाएगी.

विज्ञापन

कैसे करें रजिस्ट्रेशन और केवाईसी?

कैसे करें रजिस्ट्रेशन और केवाईसी?5 / 6

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए PNB Digital Rupee ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद नजदीकी राशन ऑफिस या कैंप में जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देकर KYC पूरा कराना होगा. किसी भी मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-2068 पर संपर्क कर सकते हैं.

कहां-कहां लागू हुआ यह मॉडल?

कहां-कहां लागू हुआ यह मॉडल?6 / 6

सबसे पहले इस डिजिटल मॉडल का सफल ट्रायल पुडुचेरी और गुजरात में किया गया था. वहां मिली बड़ी सफलता के बाद अब इसे चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली में लागू किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन