Union Budget 2025: एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में रेलवे के लिए भी काफी कुछ होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रेलवे के लिए बजट बढ़ा सकती हैं। इसमें कम से कम 20% का इजाफा संभव है। दरअसल, सरकार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने पर काम कर रही है और यात्रियों की सुविधाओं में इजाफे पर भी उसका फोकस है। इसके मद्देनजर बजट में कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं।
नई ट्रेनों का ऐलान संभव
केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष के बजट में रेलवे के लिए 2.62 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था, जिसे बढ़ाकर 3 लाख करोड़ से ज्यादा किया जा सकता है। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे वंदे भारत ट्रेनों पर ज्यादा फोकस कर रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि 1 फरवरी को वित्तमंत्री कई नए रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: रुपये की सेहत सुधारने के लिए बजट में हो सकती है ये घोषणा
कवच के लिए मिलेगा फंड
सरकार रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प पर ज्यादा जोर दे रही है। लिहाजा, यूनियन बजट 2025 में उन स्टेशनों के नामों का भी ऐलान हो सकता है, जिन्हें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाया जाएगा। बजट में रेलवे के सफर को सुरक्षित बनाने पर भी जोर रहेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरे रेल नेटवर्क में कवच (Kavach) सिस्टम को लागू करने के लिए करीब 12000 करोड़ रुपये का आवंटन हो सकता है।
यह भी पढ़ें – मार्केट में AI की धूम, क्या इसके Stocks में पैसा लगाने का ये है सही समय?
बजट में दिखेगी झलक
बजट में यात्रियों की सुविधा से जुड़ी कुछ अन्य घोषणाएं भी संभव हैं। जानकारों का मानना है कि यात्री ट्रेनों की औसत स्पीड को बढ़ाया जा सकता है। मोदी सरकार पिछले कुछ समय से रेलवे पर काफी काम कर रही है, इसमें रेलवे को आधुनिक बनाना प्रमुख है। इसके साथ ही यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने पर भी काम हो रहा है। बजट में इसकी झलक नजर आ सकती है।
यह भी पढ़ें – अर्ली रिटायरमेंट पर पूर्व बैंकर ने कही काम की बात, समझाया किन बातों का रखें ध्यान
यह भी पढ़ें – 90 घंटे काम पर आया Sanjiv Puri का बयान, बताया- ITC में कैसे काम करते हैं कर्मचारी?
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 hr agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
11 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
19 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
21 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
22 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines