आज भी तेजी के साथ खुला Stock Market, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
Stock Market News: शेयर बाजार में कल आई तेजी आज भी बरकरार है। शुरुआती कारोबार में मार्केट ग्रीन लाइन पकड़कर चल रहा है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Stock Market Update: शेयर बाजार की शुरुआत आज भी उछाल के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर खुले हैं। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 229 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 42 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर चुके थे। इससे पहले, मंगलवार को भी मार्केट में हरियाली देखने को मिली थी।
पब्लिक सेक्टर बैंकों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय आज सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेगा। इस बीच, अधिकांश PSU बैंक स्टॉक्स उछाल पर हैं। सुबह 10 बजे के आसपास SBI (0.72%), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (1.70%), बैंक ऑफ बड़ौदा (0.42%) और पंजाब नेशनल बैंक (0.55%) तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेत अभी भी नहीं मिल रहे हैं। कल अमेरिका का प्रमुख इंडेक्स Nasdaq जहां 43.71 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं, S&P 500 और Dow Jones में तेजी देखने को मिली। उनका कहना है कि 20 जनवरी यानी डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण और 1 फरवरी को आम बजट के बाद ही बाजार की दिशा तय होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: