Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Government Can Give Relief In Income Tax Rate : मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का बजट अगले महीने पेश करेगी। इस बजट में कम आय वालों को छूट मिल सकती है। इसके संकेत सरकार ने दिए हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर सरकार बजट में यह फैसला लेती है तो इससे कम आय वाले टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी। इस महीने संसद का सत्र शुरू होगा और नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष भी चुना जाएगा। अगले महीने मानसून सत्र शुरू होगा जिसमें बजट पेश किया जाएगा।
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के नए अध्यक्ष संजीव पुरी के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के आगामी पूर्ण बजट में सबसे निचले स्लैब के लोगों के लिए इनकम टैक्स में राहत पर विचार करने की आवश्यता है। यह इसलिए क्योंकि इस समय मुद्रास्फीति की दर ऊंची है और इससे निम्न वर्ग को राहत की जरूरत सबसे ज्यादा है। ऐसे में माना जा रहा है कि निचले स्लैब के टैक्सपयर्स के लिए टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है या टैक्स की दरों में कमी की जा सकती है।

इनकम टैक्स में हो सकती है कटौती।
एक्सपर्ट का कहना है कि इनकम टैक्स में छूट मिलने पर लोगों के पास ज्यादा पैसा बचेगा और उनकी खपत बढ़ेगी। यह पैसा मार्केट में आएगा जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और सरकार का GST कलेक्शन बढ़ेगा। हालांकि एक अधिकारी के मुताबिक इनकम टैक्स में छूट बढ़ाने से सरकार को रेवेन्यू में नुकसान होगी लेकिन डिस्पोजेबल इनकम बढ़ने से खपत बढ़ेगी। इससे डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रेवेन्यू में भी तेजी आएगी।
इनकम टैक्स भरने की अभी देश में दो तरह की व्यवस्थाएं पुरानी व्यवस्था (Old Regime) और नई व्यवस्था (New Regime) है। पुरानी व्यवस्था उन लोगों के लिए सही है जो होम लोन की ईएमआई दे रहे हैं या कहीं इंश्योरेंस/हेल्थ इंश्योरेंस या दूसरे टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। वहीं नई व्यवस्था उनके लिए ठीक है जिनकी नई जॉब लगी है। जिनकी डिडक्शन सेक्शन 80 में कम है या न के बराबर है और जिसपर होम लोन या ब्याज की देनदारी नहीं है।
NEW REGIME FOR AY 2024-25- for Individuals
Most discussed topic for current year ITR
Everything under 4 slides – check slide 1 to 4
Check Tax amount under Old vs New regime comparsion at different Income & deduction level in comment below
Here Link to subscribe whole… pic.twitter.com/EVtoWyuotm
— CA Harshil sheth (@CA_HarshilSHETH) June 6, 2024
यह भी पढ़ें : पुराने टैक्स रिजीम से फाइल करना चाहते हैं ITR? ऐसे करें स्विच
यह भी पढ़ें : Old Vs New : अगर आप जॉब करते हैं तो जानें कौन से तरीके से बचा सकते हैं ज्यादा टैक्स?
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।